
जमशेदपुर : टाटा स्टील के जमशेदपुर प्लांट के एलडी 3 टीएससीआर विभाग के जेडीसी टीम की ओर से सीएसआर के काम किये गये है. इस टीम ने पोटका के बाडेडीह प्राथमिक विद्यालय में बच्चों के साथ केक काटे और बच्चों के बीच स्कूल के आइटम, खिलौने, छाते का वितरण किया. इस दौरान बच्चों के साथ इन लोगों ने समय बिताया और फिर खुशियां बांटी. इस मौके पर टाटा स्टील एलडी 3 के चीफ रवींद्र विजय सवाई, चीफ सरोज कुमार सिंह, हेड विज्येंद्र चौधरी, पर्सनल आफिसर पारुल सिंह, श्याम कुमार पासवान, आलोक कुमार, निर्मल कुमार, जेडीसी चेयरमैन शशांक शेखर, कमेटी मेंबर नीरज नवीन कुमार, हरेराम सिंह, विकास दास, अश्विनी मिश्रा, संजीव पंडा, बंशीधर महतो, शशिकांत बेहरा, रमेश नायक, अरबन सर्विसेज से सुमन कुमार समेत अन्य लोग उपस्थित थे.






