
जमशेदपुर : टाटा स्टील के एक प्रमुख स्वास्थ्य कार्यक्रम ‘मातृ एवं नवजात उारजीविता पहल (मैटेरनल ऐंड न्यू बॉर्न सरवाईवल इनिशिएटिव-मानसी) को नई दिल्ली में आयोजित राष्ट्रीय सीएसआर पुरस्कार समारोह में ‘ऑनरेबल मेंशन’ से सम्मानित किया गया. समारोह में भारत के राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद तथा वित्त व औद्योगिक मामलों की मंत्री निर्मला सीतारमण ने भी शिरकत की. केंद्रीय वित्त व औद्योगिक मामलों के राज्य मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने यह राष्ट्रीय सीएसआर पुरस्कार प्रदान किया. टाटा स्टील की ओर से एमडी सह सीइओ टीवी नरेंद्रन के साथ वाइस प्रेसिडेंट कारपोरेट सर्विसेज चाणक्य चौधरी, चीफ सीएसआर सौरव रॉय ने पुरस्कार ग्रहण किया. सीएसआर में उत्कृष्टता के लिए कारपोरेट अवार्ड की श्रेणी और सीएसआर में 100 करोड़ के बराबर या इससे अधिक रुपये खर्च करने वाली कंपनियों की उप-श्रेणी में टाटा स्टील को राष्ट्रीय सीएसआर पुरस्कार-2018 में ‘ऑनरेबल मेंशन’ प्राप्त हुआ था. समारोह में श्री नरेंद्रन ने कहा कि ‘मानसी’ अपने प्रभाव क्षेत्रों में समुदाय के कल्याण को सुनिश्चित करने के लिए टाटा स्टील के लोकाचार को दर्शाता है. पिछले एक दशक से चल रहे इस कार्यक्रम सहयोग, क्रस-टीम लिंग और महिला सशक्तिकरण का एक उल्लेखनीय उदाहरण बनकर उभरा है और यहां इन सबसे भी महत्वपूर्ण वह विश्वास है, जो समुदायों ने हम पर जताया है. ‘मानसी’ झारखण्ड के ग्रामीण क्षेत्रों में सरकारी स्वास्थ्य स्वयंसेवकों (आशा या सहिया) के मायम से गाँव-आारित स्वास्थ्य प्रणाली की क्षमता बढ़ाने में संलग्न है. यह उन्हें मापदंडों पर प्रशिक्षण देता है, ताकि नवजात और शिशु मृत्यु दर के मूल और अंतíनहित कारणों का पता लगाया जा सके. इसके माध्यम से, झारखंड के 10 प्रखंडों और ओड़िशा के 2 प्रखंडों (लगभग 2.2 लाख घरों) में नवजात (0-28 दिनों के नवजात शिशु) और शिशु (1 वर्ष तक के बच्चे) की मृत्यु दर को कम करने का प्रयास किया गया है. औद्योगिक मामलों के मंत्रालय ने औद्योगिक सामाजिक दायित्व (सीएसआर) के क्षेत्र में औद्योगिक पहलकदमियों को सम्मानित करने के लिए राष्ट्रीय सीएसआर पुरस्कार (नेशनल सीएसआर अवार्डस) की स्थापना की है, ताकि समावेशी और सतत विकास प्राप्त किया जा सके. यह पुरस्कार भारत सरकार द्वारा सीएसआर के क्षेत्र में सर्वोच्च सम्मान है. इस साल, नेशनल सीएसआर अवार्डस (एनसीएसआरए) के लिए कुल 528 प्रविष्टियाँ प्राप्त हुईं. जूरी के निर्धारित मानदंडों के अनुसार चयन के बाद, 131 कंपनियों को विस्तृत प्रस्तुतियों के लिए आमंत्रित किया गया. इसके बाद कंपनियों द्वारा किए गए दावों के क्षेत्र सत्यापन किया गया. कंपनियों द्वारा प्रस्तुतियों और सीएसआर विशेषज्ञों द्वारा स्वतंत्र मूल्यांकन की रिपोर्ट के आार पर, जूरी ने तीन पुरस्कार श्रेणियों में 19 विजेताओं और 19 ‘ऑनरेबल मेंशंस’ की सिफारिश की.



