
जमशेदपुर : टाटा स्टील की कंपनी टीएसडीपीएल के कर्मचारी सह टिस्को मिल्स सोसाइटी के सदस्य पीटर के निधन के पश्चात उनकी पत्नी को सोसायटी के चैरिटी फंड से सहयोग किया गया. 2.31 लाख रुपये की सहयोग राशि का चेक सोसायटी के सचिव पीए चाकी और टीएसडीपीएल यूनियन के सहायक सचिव अनीस झा ने उनके आवास पर जाकर चेक प्रदान किया. फाइनल सेटलमेंट की राशि मे सोसाइटी के लोन, अंशदान और पूर्व में संस्कार के लिए दिए गए राशि को एडजस्ट कर दिया गया है. मिल्स सोसाइटी के सेक्रेटरी पीएन चाकी एवं टीएसडीपीएल यूनियन के असिस्टेंट सेक्रेटरी अनीश झा द्वारा टीएसडीपीएल के दिवंगत कर्मचारी पीटर के परिवार को सोसाइटी के तरफ से चैरिटी फंड एवं सोसाइटी के फाइनल सेटलमेंट का चेक उनके निवास सोनारी में जाकर दिया गया.












