
जमशेदपुर : जमशेदपुर के साकची स्थित अल्पसंख्यक महिला छात्रावास में रहने वाली छात्राओं को इन दिनों काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. दीपावली को लेकर दो दिनों तक उनके मेस को बंद करने का निर्णय लिया गया है. मेस के स्टाफ छुट्टी में चले गए है. जिससे उनके सामने खाने को लेकर दिक्कत होने लगी है. इस समस्या को लेकर छात्राओं ने उपायुक्त ने नाम।एक ज्ञापन भेजा है. उन्होंने बताया कि छात्रावास में फिलहाल 40 से 45 छात्राएं रह रही है जो दीपावली में घर नही गई. इधर दीपावली को लेकर मेस को बंद कर दिया गया है. उन्होंने मेस के अधीक्षक को भी इसकी शिकायत की पर उन्होंने कोई कार्रवाई नहीं की. हर तरफ से उनकी शिकायत को अनदेखा कर दिया गया. उन्होंने ट्वीट कर इसकी जानकारी उपायुक्त को दी थी जिसके बाद उपायुक्त ने इसको लेकर व्यवस्था की बात कही है.












