
जमशेदपुर : टाटा स्टील के सीआरएम-जेडीसी के नेतृत्व में पुनः रक्तदान शिविर डिपार्टमेंट के कांफ्रेंस रूम में आयोजन किया गया. इस शिविर में टाटा स्टील कर्मचारी के साथ कांट्रेक्टर कर्मचारी भी रक्तदान कर अपना योगदान दिया. कोरोना नियमावली एवं ब्लड बैंक में ब्लड के संकट को ध्यान में रखकर कार्यक्रम को आयोजित किया गया. इस शिविर में 72 यूनिट रक्तदान किया गया एवं पूरा दोनों दिन में कुल 138 रक्तदान किया गया. इस रक्तदान कार्यक्रम के समापन पर डिपार्टमेंटल चीफ रवि प्रकाश के साथ टाटा वर्कर्स यूनियन के सहायक सचिव सह विभागीय कमेटी मेंबर नितेश राज ने अपना संबोधन कर रक्तदान के महत्व की जानकारी दी. इस कार्यक्रम को सफल कराने में विभागीय अधिकारी शशिभूषण, केसी झा, जेडीसी वाइस चेयरमैन अश्विनी मथान, आयुषी दास, सरोज पांडेय, संदीप बेहेरा, गुलाब यादव, अशोक गुप्ता, दिनेश्वर कुमार, सूरज कुमार, नूर मोहम्मद, राजेश महंती, प्रभुनाथ, रिज़वान, संतोष एवं अन्य कर्मचारियों ने सहयोग किये.




