जमशेदपुर : टाटा स्टील के कर्मचारियों को दो बेहतर लाभ मिला है. कर्मचारियों के किसी कारण से विदाउट पे यानी बिना वेतन का दिन होता था तो कर्मचारियों का उस दिन का हिसाब से एजुकेशन एलाउंस भी कट जाती थी जबकि कर्मचारी को एजुकेशन एलाउंस में दिक्कत होती थी. इस मुद्दे को लेकर कर्मचारी परेशान रहते थे. टाटा वर्कर्स यूनियन की वर्तमान कमेटी ने इस मुद्दे को मैनेजमेंट के समक्ष रखा, जिसके बाद एक समझौता पर हस्ताक्षर किया गया, जिसमें तय हुआ कि एजुकेशन एलाउंस का पैसा नहीं कटेगा. बिना वेतन की स्थिति यानी विदाउट पे होने की स्थिति में भी कर्मचारियों का एजुकेशन एलाउंस में कटौती नहीं होगी. (नीचे भी पढ़ें)
वहीं, कई कर्मचारी इस बात को लेकर परेशान थे कि उनका तबादला मेरामंडली, कलिंगानगर, साहिबाबाद समेत अन्य संयंत्रों में कर दिया गया था, लेकिन उनका परिवार जमशेदपुर में रहता है, लेकिन उनके परिवार का यहां इलाज संभव नहीं हो पाता था. अब यह तय हो गया है कि कर्मचारी कहीं भी पदस्थापित हो, उसको या उसके परिवार को इलाज टीएमएच या जमशेदपुर में मिल सकेगा. इन दोनों अहम समझौता को लेकर यूनियन के अधिकारियों का भव्य स्वागत किया गया. आतिशबाजी कर खुशियां मनायी गयी. इस दौरान अध्यक्ष संजीव चौधरी टुन्नु, महामंत्री सतीश सिंह समेत अन्य अधिकारियों का स्वागत किया गया.











