
जमशेदपुर : टाटा स्टील ने कोरोना को देखते हुए 22 अप्रैल से कंपनी के सारे क्वार्टर के आवंटन पर रोक लगा दी थी. कोरोना की रफ्तार थमने के बाद कंपनी की वीपी एचआरएम अतरई सरकार ने नया आदेश जारी किया है. इसके तहत टाटा स्टील ने 1 जुलाई से कर्मचारियों और अधिकारियों के क्वार्टर और घर एलॉटमेंट के काम को फिर से शुरू कर दिया जायेगा. इंटरानेट के जरिये अब क्वार्टर की बुकिंग या एलॉटमेंट और खाली क्वार्टरों की सूची को भी एक जुलाई से जारी कर दिया जायेगा. इसके अलावा अब कंपनी के सारे क्वार्टर का मेंटेनेंस का काम को भी शुरू करने का आदेश जारी कर दिया गया है. इसके तहत सभी तरह के चूना, पोताई का काम करने, रिपेयरिंग, मेंटनेंस के सारे काम को भी मंजूरी दे दी है. नये एलॉटमेंट क्वार्टर में भी यह काम हो गा जबकि पुराने क्वार्टर के सारे पेंडिंग काम भी हो सकेंगे. सारे पुराने नियमों के तहत ही काम होंगे.




