
जमशेदपुर : काफी कम ही ऐसे लोग रहते है, जो बचपन से साथ खेलते है, पढ़ते है और साथ नौकरी एक ही दिन ज्वाइन करते है और एक साथ एक ही दिन रिटायर करते है, लेकिन ऐसा टाटा स्टील में हुआ है. टाटा स्टील में सोमवार को सेवानिवृत कर्मचारियों को विदाई दी गयी. एक फरवरी 2020 को कुल 115 कर्मचारी एक साथ रिटायर किये, जिनको विदाई दी गयी. इस विदाई समारोह में सबसे रोचक चार कर्मचारियों के रिटायरमेंट का था. ये चार दोस्त एक साथ बिहार के सहरसा के चैनपुर में पढ़ाई की. वहां पढ़ने के बाद साथ में ही टाटा स्टील में चारों का एक ही दिन नौकरी हुई और चारों ने नौकरी शुरू की और चारों सोमवार को एक साथ रिटायर कर गये. टाटा स्टील के स्टीलेनियम हॉल में आयोजित कार्यक्रम के दौरान सभी 115 कर्मचारियों को रिटायर होने पर विदाई समारोह आयोजित की गयी, जिसमें इन चारों की कहानी को सबके सामने लाया गया और सारे लोगों ने उनको तालियां बजाकर विदाई दी और सराहना भी की. ये चारों कर्मचारी है टाटा स्टील के एसएमडी विभाग के कमेटी मेंबर रहे मोहन चंद्र झा, एकाउंट्स विभाग के कर्मचारी श्याम किशोर झा, लोको के कर्मचारी विजय कांत झा और राज कुमार झा. ये चारो सहरसा के चैनपुर के रहने वाले है और वहीं पर वे लोग साथ जन्में, साथ पढ़े, साथ टाटा स्टील में नौकरी करने के लिए एक ही दिन ज्वाइन किया और चारों एक साथ एक फरवरी 2020 से रिटायर हो गये. मोहन चंद्र झा ने बताया कि यह मेरे लिए गर्व की बात है कि यह दोस्ती रिटायरमेंट तक बेहतर तरीके से रह गयी और आने वाले दिनों में भी ऐसा ही रहेगा.







