
जमशेदपुर : विश्व कैंसर दिवस के रुप में मंगलवार को मनाया गया. इस दिवस के मौके पर कई संस्थानों ने हिस्सा लिया. इस दौरान कई जगहों पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित की गयी जबकि कई जगहों पर मुफ्त स्क्रीनिंग भी की गयी. लोगों को कैंसर के प्रति जागरूक भी किया गया.

मारवाड़ी युवा मंच ने दिया नारा-कैंसर से लड़कर करेंगे मुकाबला
कैंसर से डर कर नहीं लड़कर मुकाबला किया जा सकता है. ऐसी सोच है जमशेदपुर कि सामाजिक संस्था मारवाड़ी युवा मंच स्टील सिटी सुरभि शाखा की. आपको बता दें कि जमशेदपुर में मारवाड़ी युवा मंच की महिला शाखा सुरभि शाखा की ओर से लगातार जन जागरूकता के माध्यम से कई कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं. आज विश्व कैंसर दिवस है इसको लेकर संस्था की ओर से बिष्टुपुर स्थित राम मंदिर में निशुल्क कैंसर जांच शिविर लगाया गया. जिसमें दिल्ली से कैंसर जांच वैन मंगाया गया. जहां डेढ़ सौ लोगों के लिए निशुल्क कैंसर जांच की व्यवस्था की गई. जानकारी देते हुए संस्था के अध्यक्ष पारुल चेतानी ने बताया कि समय रहते अगर कैंसर का जांच हो जाए तो उससे नुकसान नहीं होगा. उन्होंने बताया कि संस्था का उद्देश्य कैंसर पर विजय पाना है. इसी के तहत इस शिविर का आयोजन किया गया है.

विश्व कैंसर दिवस पर ब्रह्मानंद अस्पताल ने चलाया जागरुकता अभियान
जमशेदपुर में विश्व कैंसर दिवस के उपलक्ष्य में मंगलवार को ब्रह्मानंद नारायण मल्टीस्पेशलिटी हास्पिटल (बीएनएच) की ओर से जुबली पार्क में जागरुकता अभियान चलाया गया. इस दौरान सिग्नेचर कैंपेन के द्वारा मॉर्निंग वॉक करने वालों ने अपना मैसेज दिया. इस मौके पर कैंसर विशेषज्ञ डॉक्टर अमित कुमार और कैंसर सर्जन डॉक्टर आशीष कुमार ने लोगों को कैंसर से बचने के टिप्स दिए. साथ ही यह संदेश भी दिया की कैंसर से डरने नहीं, लड़ने की जरुरत है. कैंपेन में सभी को गुलाबी रिबन बांधे गए. मौके पर बीएनएच के डॉक्टर्स के अलावा अन्य लोग मौजूद थे.







