
जमशेदपुर : टाटा स्टील के सभी लोकेशनो के लिए इस वर्ष के एथिक्स माह के समापन समारोह का ऑनलाइन आयोजन किया गया. कार्यक्रम की शुरूआत कंपनी के एथिक्स काउंसिलर सोनी द्वारा पूरे माह आयोजित कार्यक्रम, प्रतियोगिताओं, पुरष्कार विजेताओं और उनके निर्णायक समूह समेत सारी जानकारी विस्तृत रूप से दी गई. अपने संबोधन में विशिष्ठ अतिथि टाटा वर्कर्स यूनियन अध्यक्ष संजीव कुमार चौधरी उर्फ टुन्नु चौधरी ने इस वर्ष के लिए निर्धारित थीम सहानुभूति और दया के माध्यम से लचीलापन पर अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि कंपनी द्वारा, वर्तमान में भी जारी, कोविड काल में ही अपनी कार्यशैली और व्यवहार के माध्यम से सभी स्टेक होल्डर समेत सभी स्तर के श्रमिकों चाहे कंपनी कर्मी हों या ठेकेदार का पूरी सहानुभूति एवं दया की भावना के साथ पूरे तौर पर लचीलापन का व्यवहार रखा एवं हरसंभव सहायता प्रदान की है. एक ब्लैक फंगस के केस को लेकर अध्यक्ष द्वारा प्रबंध निदेशक को सार्वजनिक रूप से साधुवाद प्रदान किया.
कार्यक्रम में अपने विचार व्यक्त करते हुए टाटा स्टील के सीईओ सह प्रबंध निदेशक टीवी नरेंद्रन ने कहा कि अपने उत्कृष्ठ नैतिक मूल्यों के कारण ही टाटा स्टील कंपनी अपने 100 वर्ष पूरे करते हुए भी अपनी मौलिकता बनाए हुए हैं. श्री नरेंद्रन ने कहा कि एथिक्स के साथ किसी तरह का कोई समझौता वे लोग नहीं करेंगे. इस ऑनलाइन समारोह में, टाटा वर्कर्स यूनियन के समस्त पदाधिकारी, समस्त लोकेशन के तमाम यूनियन एवं प्रबंधन पदाधिकारी और कंपनी के सभी वरीय उपाध्यक्ष सम्मिलित हुए.




