
जमऐदपुर : टाटा स्टील के पूर्व एमडी हेमंत एम नेरुरकर को नयी दिल्ली में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड से सम्मानित किया गया. श्री नेरूरकर वर्तमान में टीआरएल करोसाकी रिफ्रैक्टरीज लिमिटेड कंपनी के चेयरमैन है. नेशनल मेटलर्जिस्ट अवार्ड 2021 के तहत यह अवार्ड दिया गया. यह अवार्ड भारत सरकार के स्टील मंत्री रामचंद्र प्रसाद सिंह के हाथों प्रदान किया गया. इस मके पर कई गणमान्य लोग मौजूद थे. इस अवार्ड की शुरुआत वर्ष 1962 में किया गया था. इस अवार्ड का मिलना किसी भी मेटलर्जिस्ट के लिए सबसे गर्व की बात होती है. मेटलर्जी के क्षेत्र में बेहतर काम करने वाले को यह सम्मान हर साल दिया जाता है. वर्ष 2021 का नेशनल मेटलर्जिस्ट अवार्ड से उनको सम्मान दिया गया. बेहतर रिसर्च, डिजाइन, एजुकेशन, वेस्ट मैनेजमेंट व एनर्जी कंजरवेशन के क्षेत्र में काम करने के लिए हेमंत नेरुरकर को यह अवार्ड दिया गया है. मेटलर्जी के क्षेत्र में किये गये कार्यों को यह सम्मान दिया गया है. वैसे उनका कैरियर काफी गौरवपूर्ण रहा है. श्री नेरुरकर इससे पहले कई सारे सम्मान मिल चुके है. उनको इससे पहले टाटा गोल्ड मेडल 2004, एसएमएस डिमैग एक्सीलेंस अवार्ड 2002, स्टील 80 अवार्ड 1990, सेल गोल्ड मेडल 1989, विश्वशरैया अवार्ड 1988, एनएमडी अवार्ड 1987 समेत अन्य अवार्ड दिया गया है.



