जमशेदपुर : टाटा स्टील के कर्मचारियों के बोनस समझौता के साथ ही टाटा स्टील के गम्हरिया स्थित टाटा स्टील ग्रोथ शॉप (टीजीएस) के कर्मचारियों का भी बोनस समझौता किया गया. टाटा स्टील जनरल ऑफिस के बोर्ड रूम में टाटा स्टील प्रबंधन एवं टिस्को मजदूर यूनियन के बीच बोनस समझौता हुआ. इस समझौता पर कंपनी के चीफ पीपुल ऑफिसर अतरई सान्याल, वाइस प्रेसिडेंट इंजीनियरिंग एंड प्रोजेक्ट अक्षय खुल्लर, सीएचआरओ इंडिया मैन्युफैक्चरिंग जुबिन पलिया, जनरल मैनेजर टीजीएस रविंद्र विजय स्वागी, चीफ एचआरवीपी इंजीनियरिंग एंड प्रोजेक्ट राशिद जाफरी, एचआरबीपी स्टेबिलिटी लीगल एंड कंट्रोल मैनेजमेंट और यूनियन की ओर से अध्यक्ष राकेश्वर पांडेय, महासचिव शिव लखन सिंह, उपाध्यक्ष दिनेश उपाध्याय, संयुक्त सचिव नवीन कुमार सिंह, कोषाध्यक्ष दिलीप महतो एवं यूनियन के कार्यकारिणी सदस्य रंजन मिश्रा, ओमप्रकाश पाठक, कौशल कुमार, प्रभुनाथ करण एवं मिंटू पात्रा ने हस्ताक्षर किया. इस अवसर पर यूनयिन अध्यक्ष राकेश्वर पांडेय, महासचिव शिवलखन सिंह और चीफ पीपुल ऑफिसर अतरई सान्याल ने अपने विचार व्यक्त किये तथा टाटा स्टील ग्रोथ शॉप के उज्जवल भविष्य की कामना की. (नीचे भी पढ़ें)

बोनस समझौता के तहत टाटा स्टील ग्रोथ शॉप में 2.75 करोड़ की राशि कर्मचारियों के बीच बांटी जायेगी. इसके तहत न्यूनतम बोनस 34000 रुपये एवं अधिकतम राशि 3 लाख 30 हजार 134 रुपए मिलेगा. इसके तहत कंपनी में कुल यूनियन की ओर से प्रबंधन को धन्यवाद ज्ञापन दिया गया.




