जमशेदपुर : टाटा स्टील के जमशेदपुर प्लांट के आइबीएमडी विभाग द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया. इस शिविर में 102 यूनिट रक्तदान हुआ. इस दौरान लोगों ने रक्तदान महादान के नारे को सही ठहराया. यहां मौजूद लोगों ने कहा कि रक्तदान से बढ़कर कोई दान नहीं हो सकता है. इसको लेकर लोगों को रक्तदान के प्रति जागरुक भी किया गया. (नीचे भी पढे़ं)
इस रक्तदान शिविर से कई जिन्दगी बचाने में मदद मिलेगा. इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से आइबीएमडी चीफ अखिलेश मिश्रा, हेड निखिल खरे, बिष्टुपुर मंडल अध्यक्ष मारुति नन्दन पाण्डेय, तूलिका चटर्जी, सौरभा आनंद, जसमन कुमार, शिवा प्रसाद मुखर्जी, गुरुचरण सिंह, भागीरथी और नायक जी उपस्थित थे.







