जमशेदपुर : टाटा स्टील और जापानी कंपनी निप्पन स्टील की संयुक्त उपक्रम जेसीएपीसीपीएल की अधीकृत यूनियन के पदाधिकारी और कमेटी मेंबरों को गुरुवार को ट्रेनिंग दी गयी. जेसीएपीसीपीएल वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष आर रवि प्रसाद और कार्यकारी अध्यक्ष शहनवाज आलम की मौजूदगी में इसका आयोजन किया गया.(नीचे भी पढ़े)
राष्ट्रीय श्रमिक कल्याण बोर्ड के क्षेत्रीय निदेशक आरके गोप, कंपनी के सीएचआरओ एके सिंह समेत अन्य लोगों ने इंडस्ट्री 4.0 के बारे में जानकारी दी. नये श्रम कानूनों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गयी. इस मौके पर जेपीएपीसीपीएल के आइआर कल्याणी ने पूरे कार्यक्रम का समन्वय स्थापित किया गया. इस दौरान जेसीपीसीपीएल कंपनी के कार्यों के बारे में जानकारी दी गयी.



