जमशेदपुर : टाटा स्टील के एलडी 2 विभाग में रक्तदान शिविर का आयोजन कान्फ्रेंस हाल में किया गया. शिविर का उद्घाटन टाटा मेन हास्पिटल (टीएमएच) के डेन्टल विभाग के हेड डाक्टर रमा शंकर एवं जेडीसी चेयरमैन आरके झा द्वारा संयुक्त रूप से किया गया. विभाग के हेड विरेन्द्र बारी द्वारा डाक्टर समेत तमाम उपस्थित लोगों का स्वागत किया गया. अपने संबोधन में बीरेंद्र बारी ने एलडी 2 के रक्तदान परंपरा को बताया एवं कर्मचारी के प्रति विश्वास दिखाया कि आनेवाले समय में भी एल डी 2 के कर्मचारी आगे बढ़कर रक्तदान में हिस्सा लेंगे. मुख्य अतिथि के रूप में आए डाक्टर रमाशंकर ने रक्तदान के महत्व एवं इसकी उपयोगिता पर विस्तृत रूप से प्रकाश डाला. साथ ही उन्होने कालेज के बच्चे जिनकी ऊम्र 18 वर्ष के ऊपर है, उनको रक्तदान के प्रति जागरूक करने के लिए कहा. कार्यक्रम का संचालन जेडीसी चेयरमैन आरके झा ने एवं धन्यवाद ज्ञापन एलडी 2 के वरिष्ठ कमिटि मेम्बर गुरुशरण सिंह ने किया. उन्होने सभी रकदाता, डाक्टर, कमिटि मेम्बर, अधिकारी सभी के प्रति आभार व्यक्त किया. इस अवसर पर एलडी 2 के कमिटि मेम्बर अब्दुल रफीक, एस के पांडे, राहुल श्रीवास्तव, मंगल महतो आफीस स्टाफ ब्रजेश, विजय तिवारी के अलावा काफी संख्या में कर्मचारी एवं विभाग के अधिकारी उपस्थित थे.



