
जमशेदपुर : टाटा स्टील के एलडी-2 के 25 साल पूरे हो गए. 25 साल पूरे होने पर जमशेदपुर के बीओसी पवेलियन में भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया. इस मौके पर प्लांट के सभी पूर्व चीफ और सुप्रीटेंडेंट समेत अन्य अधिकारियों ने हिस्सा लिया. इस कार्यक्रम में टाटा स्टील के एमडी टीवी नरेंद्रन ने हिस्सा लिया. एमडी ने कहा कि एलडी-2 को सबसे उत्तम लीडरशिप मिल पाया जिस कारण कंपनी में बेहतर प्रोडक्शन हो पाया. 1994 में एलडी-2 की स्थापना की गई थी, जिसमे पहले एक मिलियन टन का उत्पादन होता था जो आज बढ़कर 4 मिलियन टन हो चुका है. उन्होंने बताया कि एलडी-2 की स्थापना टाटा स्टील के पूर्व डिप्टी एमडी डॉ टी मुखर्जी का दें है, जिससे कंपनी और सुदृढ़ हुई. टाटा स्टील के एमडी ने अपने संबोधन में कहा कि डॉ टी मुखर्जी के बाद टाटा स्टील के पूर्व एमडी एचएम नेरुरकर, वर्तमान वीपी संजीव पॉल, हृदयेश्वर झा, यूनियन अध्यक्ष आर रवि प्रसाद और शाहनवाज आलम जैसे लीडर के कारण यह प्लांट आज निरन्तर उचाईयों को छू रहा है. इस मौके पर टाटा स्टील के पूर्व एमडी एचएम नेरुरकर को भी सम्मानित किया गया.






