• Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy
Friday, September 11, 2026
25 °c
Jamshedpur
Sharp Bharat News
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
Sharp Bharat News
No Result
View All Result
Home कारपोरेट व यूनियन

tata-steel-md-online-टाटा स्टील व टाटा वर्कर्स यूनियन संयुक्त रुप से खोल सकती है ओल्ड एज होम, यूनियन महामंत्री सतीश सिंह की पहल को एमडी ने किया समर्थन, एमडी ऑनलाइन में उठे कई सवाल, एक ऑफिसर ने हटाने के खिलाफ एमडी ऑनलाइन में उठाया सवाल, एमडी ने लगायी क्लास

Share On FacebookShare on WhatsAppShare on TelegramShare on X
टाटा स्टील के एमडी टीवी नरेंद्रन और टाटा वर्कर्स यूनियन के महामंत्री सतीश सिंह.

जमशेदपुर : टाटा स्टील और टाटा वर्कर्स यूनियन संयुक्त रुप से ओल्ड एज होम खोल सकती है. टाटा स्टील के लोकप्रिय कार्यक्रम एमडी ऑनलाइन में इसका प्रस्ताव सिक्यूरिटी विभाग के कर्मचारी निशांत कुमार की ओर से दिया गया. बाद में, खुद टाटा वर्कर्स यूनियन के महासचिव सतीश सिंह ने इसकी पहल की और बताया कि इस दिशा में एक राउंड बातचीत हुई है. जिस तरह क्लब हाउस या कैंसर रेस्ट हाऊस का संचालन टाटा वर्कर्स यूनियन करती है, उसी तर्ज पर ओल्ड एज होम भी संचालित किया जा सकता है. वैसे भी टाटा वर्कर्स यूनियन के सौ साल पूरे हुए है, ऐसे में सौ साल के मौके पर जमशेदपुर ही नहीं बल्कि टाटा समूह के लिए एक बड़ा तोहफा होगा, जिसका संचालन खुद यूनियन करेगी. इसकी सराहना खुद टाटा स्टील के एमडी टीवी नरेंद्रन ने किया और कहा कि यह अच्छी पहल होगी. इसको लेकर महामंत्री सतीश सिंह को टाटा स्टील के एमडी ने कहा कि टाटा स्टील के वीपी कारपोरेट सर्विसेज चाणक्य चौधरी, वीपी एचआरएम सुरेश दत्त त्रिपाठी, एडमिनिस्ट्रेशन रितुराज सिन्हा, जुस्को के एमडी तरुण डागा समेत अन्य लोगों के साथ एक बार बात कर इसको फाइनल करने को कहा ताकि एक बेहतर पहल हो सके. इससे पहले सिक्यूरिटी विभाग के कर्मचारी निशांत कुमार ने ऐसा प्रस्ताव दिया था, जिसके आधार पर यह बातें हुई और एक सफल रास्ता निकलता दिख रहा है.

टाटा स्टील के एमडी टीवी नरेंद्रन.

लीव बैंक की तारीफ, सिस्टम को और पारदर्शी बनाने पर जोर
टाटा स्टील के एमडी ऑनलाइन के दौरान लीव बैंक की तारीफ आइ ब्लास्ट फर्नेस के कर्मचारी वीएन सिंह ने किया. उन्होंने कहा कि यह पहल काफी अच्छा है, लेकिन इसको सैप सिस्टम से जोड़ देने से कर्मचारियों को यह मालूम होगा कि लीव बैंक का लाभ कितने लोगों को मिला है, कैसे आवेदन कर सकते है और कितने लोग और लाभांवित हो सकते है. इस पर भी महामंत्री सतीश सिंह ने एमडी ऑनलाइन के बीच में ही माइक पकड़कर कहा कि इस दिशा में पहल की जा रही है.

टाटा वर्कर्स यूनियन के महामंत्री सतीश सिंह.

टाटा स्टील का एक ऑफिसर एमडी ऑनलाइन कार्यक्रम में ही एमडी से मांगने लगा मिलने का समय, लग गयी क्लास
एमडी ऑनलाइन के कार्यक्रम के दौरान एक ऑफिसर ने एमडी से मिलने का समय मांग लिया. दरअसल, उक्त ऑफिसर पर नन परफार्मेंस के तहत कार्रवाई की जा रही है. इसके लिए टाटा स्टील में तय नये फार्मूला के तहत नन परफार्मेंस वाले कई ऑफिसर पर कार्रवाई की गयी है. इसके तहत एमडी से कई लोग दबाव बनाने की कोशिश की जा रही है, लेकिन एमडी मुलाकात नहीं कर रहे है. उक्त ऑफिसर ने एमडी ऑनलाइन का लाभ उठाने की कोशिश की तो एमडी ने उनको फटकार लगा दी और कहा कि वीपी एचआरएम खुद इस मामले को देखने के लिए काफी है और पीइओ भी योग्य ऑफिसर है, अगर किसी को बात करना है तो उपरोक्त पदाधिकारियों से बात कर सकते है. वैसे इस तरह की कार्रवाई को कंपनी की पॉलिसी का हिस्सा टाटा स्टील के एमडी ने बताया, जिस पर कोई बात नहीं की जा सकती है.

भूषण स्टील और उषा मार्टिन के परफार्मेंस से काफी संतुष्ट दिखे एमडी, विदेशी प्लांट से दुखी
टाटा स्टील के एमडी ऑनलाइन के दौरान सभी प्लांट के परफार्मेंस की जानकारी एमडी टीवी नरेंद्रन ने लेने की कोशिश की. एमडी को भूषण स्टील और उषा मार्टिन के एमडी ने जानकारी दी कि बेहतर काम हुआ है. भूषण स्टील ने जीरो एक्सीडेंट और रिसाइक्लिंग को लागू करने की बात कहीं, जिसकी तारीफ एमडी ने की. इसके अलावा यहां यह बताया गया कि टाटा स्टील द्वारा अधिग्रहित उषा मार्टिन ने 15 दिनों में काफी बेहतर काम किया है. एमडी ने इसकी भी तारीफ की. इस दौरान विदेशी प्लांट के परफार्मेंस की रिपोर्ट ने एमडी को दुखी कर दिया.

[metaslider id=15963 cssclass=””]

Team Sharp Bharat B

Team Sharp Bharat B

Related Posts

Tata steel trf : टीआरएफ में बोनस समझौता संपन्न, 154 कर्मचारी होंगे लाभांवित, जानें कितना मिलेगा इस साल बोनस
कारपोरेट व यूनियन

Tata steel trf : टीआरएफ में बोनस समझौता संपन्न, 154 कर्मचारी होंगे लाभांवित, जानें कितना मिलेगा इस साल बोनस

September 10, 2026
Tata steel uisl seminar : टाटा स्टील यूआइएसएल में औद्योगिक बदलावों को लेकर परिचर्चा, “शॉप फ्लोर से लीडरशिप फ्लोर तक” बनाने पर जोर
कारपोरेट व यूनियन

Tata steel uisl seminar : टाटा स्टील यूआइएसएल में औद्योगिक बदलावों को लेकर परिचर्चा, “शॉप फ्लोर से लीडरशिप फ्लोर तक” बनाने पर जोर

September 9, 2026
Tata pigment union : टाटा पिगमेंट यूनियन के पदाधिकारी टाटा वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष टुन्नु चौधरी से मिले, लिया आर्शीवाद
कारपोरेट व यूनियन

Tata pigment union : टाटा पिगमेंट यूनियन के पदाधिकारी टाटा वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष टुन्नु चौधरी से मिले, लिया आर्शीवाद

September 9, 2026
Next Post
jamshedpur-school-बेल्डीह चर्च स्कूल के सातवीं कक्षा के छात्रों के बीच मारपीट, एक युवक की आंख में लगी गंभीर चोट, स्कूल प्रबंधन अस्पताल में छोड़कर भागा, परिजनों ने अस्पताल में किया हंगामा-देखिये-video

jamshedpur-school-बेल्डीह चर्च स्कूल के सातवीं कक्षा के छात्रों के बीच मारपीट, एक युवक की आंख में लगी गंभीर चोट, स्कूल प्रबंधन अस्पताल में छोड़कर भागा, परिजनों ने अस्पताल में किया हंगामा-देखिये-video

jharkhand-vikash-morcha-झारखंड विकास मोरचा से प्रदीप यादव को भी दिखाया जायेगा बाहर का रास्ता, 48 घंटे में मोरचा ने मांगा प्रदीप यादव से जवाब

jamshedpur-elephant-attack-गोहालडीह में हाथियों के कारण शादी के रंग में भंग, बहु लेकर लौटी बारात तो पाया घर ही हाथियों ने तोड़ दिया, देखिये किस तरह जिंदगी नरक हो गयी है बंगाल सीमा के गांवों का

jamshedpur-elephant-attack-गोहालडीह में हाथियों के कारण शादी के रंग में भंग, बहु लेकर लौटी बारात तो पाया घर ही हाथियों ने तोड़ दिया, देखिये किस तरह जिंदगी नरक हो गयी है बंगाल सीमा के गांवों का

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Popular News

  • Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • tata steel gail agreement : टाटा स्टील के 17 प्रतिष्ठानों में होगी पीएनजी की आपूर्ति, गेल और टाटा स्टील के बीच समझौता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Tata steel wage revision : टाटा स्टील में वेज रिवीजन समझौता अंतिम चरण में, इन मुद्दों पर बनी सहमति, अब कलिंगानगर का भी वेज रिवीजन समझौता का वार्ता तेज, जून होगा फैसला का माह

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Jamshedpur ranchi highway new project : रांची–टाटा मार्ग को मिलेगी नई रफ्तार, करोड़ो की ओवरले परियोजना को मिली स्वीकृति, इस दिन होगा भूमिपूजन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • tata steel wage revision : टाटा स्टील के कर्मचारियों के वेज रिवीजन पर वार्ता हुई तल्ख, एनएस ग्रेड का डीए बढ़ाने से इनकार, पुराने ग्रेड का सीलिंग पर ही सीलिंग करने का दे दिया मैनेजमेंट ने प्रस्ताव

    0 shares
    Share 0 Tweet 0

Recommended

Jamshedpur traffic police : बिष्टुपुर ट्रैफिक पुलिस ने मोडिफाइड साइलेंसर के खिलाफ की कार्रवाई, 8 वाहन जब्त

Jamshedpur mp awarded : जमशेदपुर के सांसद विद्युत वरण महतो को लगातार पांचवीं बार मिला संसद रत्न पुरस्कार, सांसद ने कहा – जमशेदपुर की जनता को समर्पित यह सम्मान

Tata steel trf : टीआरएफ में बोनस समझौता संपन्न, 154 कर्मचारी होंगे लाभांवित, जानें कितना मिलेगा इस साल बोनस

Tata steel lazy capital committee : टाटा स्टील में बनायी गयी लेजी कैपिटल व स्क्रैप को लेकर कमेटी, इन लोगों को दी गयी जगह

Jamshedpur durga puja : बिष्टुपुर जी टाउन दुर्गा पूजा को लेकर हुआ भूमि पूजन, कोलकाता से आये कारिगर बनायेंगे भव्य पंडाल

झारखंड का विश्वसनीय न्यूज़ डिजिटल प्लेटफॉर्म। राजनीति से लेकर ज़मीनी मुद्दों तक, हर अपडेट सबसे तेज़ सिर्फ शार्प भारत पर।

Recent Posts

Jamshedpur traffic police : बिष्टुपुर ट्रैफिक पुलिस ने मोडिफाइड साइलेंसर के खिलाफ की कार्रवाई, 8 वाहन जब्त

Jamshedpur mp awarded : जमशेदपुर के सांसद विद्युत वरण महतो को लगातार पांचवीं बार मिला संसद रत्न पुरस्कार, सांसद ने कहा – जमशेदपुर की जनता को समर्पित यह सम्मान

Tata steel trf : टीआरएफ में बोनस समझौता संपन्न, 154 कर्मचारी होंगे लाभांवित, जानें कितना मिलेगा इस साल बोनस

Tata steel lazy capital committee : टाटा स्टील में बनायी गयी लेजी कैपिटल व स्क्रैप को लेकर कमेटी, इन लोगों को दी गयी जगह

Jamshedpur durga puja : बिष्टुपुर जी टाउन दुर्गा पूजा को लेकर हुआ भूमि पूजन, कोलकाता से आये कारिगर बनायेंगे भव्य पंडाल

Jamshedpur labour demand : टाटा कलर्स में मजदूरों का शोषण की कहानी आयी सामने, मजदूर को हाथ कटा, लेकिन नहीं मिला कोई लाभ

Whatsapp
Follow our WhatsApp Channel for Live Updates!
  • Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy

Copyright© 2026 Sharp Bharat News

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल

© 2026 Sharp Bharat News