• Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy
Thursday, July 16, 2026
29 °c
Jamshedpur
Sharp Bharat News
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
Sharp Bharat News
No Result
View All Result
Home कारपोरेट व यूनियन

Tata steel new digital platform : टाटा स्टील ने एमएसएमइ ग्राहकों के लिए एक डिजिटल स्टील खरीद प्लेटफॉर्म डीजी इसीए किया लांच, एमएसएमइ अब टाटा स्टील से सीधे स्टील खरीद सकते हैं

Share On FacebookShare on WhatsAppShare on TelegramShare on X

जमशेदपुर : टाटा स्टील ने अपने डिजिटल प्लेटफॉर्म डीजीइसीए के नए और उन्नत संस्करण को लांच किया, जिसकी पहुंच अब चैनल पार्टनर्स से आगे बढ़कर सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यमों (एमएसएमइ) तक कर दी गई है. इन ग्राहकों को टाटा स्टील द्वारा इमर्जिंग कॉरपोरेट अकाउंट्स (इसीए) के रूप में पहचाना गया है. डीजीइसीए एक क्रांतिकारी बी2एमएसएमइ ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म है, जिसे खास तौर पर इसीए ग्राहकों की बदलती जरूरतों को ध्यान में रखते हुए तैयार किया गया है. यह प्लेटफॉर्म एमएसएमइ को टाटा स्टील से सीधे, तेज़, पारदर्शी और सुविधाजनक तरीके से लेन-देन करने की सुविधा देता है. साथ ही, यह उन्हें बेहतरीन गुणवत्ता वाले उत्पादों और सेवाओं के साथ एक डिजिटल अनुभव भी प्रदान करता है. टाटा स्टील के बी2सी ई-कॉमर्स पोर्टल ‘आशियाना’ की सफलता के आधार पर, डीजीइसीए अब इसीए ग्राहकों के लिए ग्राहक यात्रा में एक क्रांति लाने की परिकल्पना करता है. यह प्लेटफॉर्म मुख्य रूप से फ्लैट प्रोडक्ट्स जैसे टाटा एस्ट्रम, टाटा स्टीलियम और गैल्वानो पर केंद्रित है, और एमएसएमइ ग्राहकों को टाटा स्टील व उसके चैनल पार्टनर्स के साथ एक निर्बाध, पारदर्शी और डिजिटल खरीदारी अनुभव प्रदान करता है. (नीचे भी पढ़ें)

ADVERTISEMENT

डीजीइसीए का उद्देश्य न केवल लेन-देन को आसान बनाना है, बल्कि ग्राहकों को प्रोडक्ट चयन से लेकर डिलीवरी तक हर चरण में भरोसेमंद सहयोग देना है. वित्त वर्ष 25 की चौथी तिमाही में पायलट लांच के बाद से, डीजीइसीए ने जबरदस्त रफ्तार से प्रगति की है. अब तक 2,000 से अधिक इसीए ग्राहकों ने प्लेटफॉर्म से जुड़कर इसका लाभ उठाया है, और प्लेटफॉर्म ने अपने ग्रॉस मर्चेंडाइज वैल्यू (जीएमवी) में भी उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल की हैं. यह अभूतपूर्व वृद्धि टाटा स्टील की उस प्रतिबद्धता को रेखांकित करती है, जिसमें ग्राहकों को हर चरण में पारदर्शिता, भरोसा और सुविधा प्रदान करना प्राथमिकता है, चाहे वह सामग्री की उपलब्धता की स्पष्ट जानकारी हो, ऑर्डर की रीयल-टाइम ट्रैकिंग, या पूरे इनक्वायरी से लेकर डिलीवरी और उसके बाद की सेवा तक का अनुभव हो. (नीचे भी पढ़ें)

टाटा स्टील के वाइस प्रेसिडेंट मार्केटिंग एवं सेल्स (फ्लैट प्रोडक्ट्स) प्रभात कुमार ने कहा कि टाटा स्टील में हम डिजिटल नवाचार के माध्यम से ग्राहक संतुष्टि को लगातार बेहतर बनाने के लिए प्रतिबद्ध हैं. इसीए ग्राहकों के लिए डीजीइसीए के लांच के साथ, हम स्टील खरीद प्रक्रिया को और अधिक सरल, पारदर्शी और कुशल बना रहे हैं, साथ ही ग्राहकों का सीधा जुड़ाव टाटा स्टील से और मजबूत कर रहे हैं। यह प्लेटफॉर्म ग्राहकों और हमारे डिस्ट्रीब्यूशन नेटवर्क के बीच बेहतर समन्वय और प्रभावी संबंध स्थापित करने के उद्देश्य से तैयार किया गया है, ताकि हम बदलते बाजार की जरूरतों के अनुरूप अपने उत्पाद और सेवाएं और बेहतर तरीके से पेश कर सकें. डीजीइसीए के माध्यम से टाटा स्टील एक बार फिर यह साबित करती है कि तकनीक और नवाचार के क्षेत्र में उसकी गहरी विशेषज्ञता ग्राहक अनुभव को एक नई ऊंचाई तक ले जाने में सक्षम है. यह प्लेटफॉर्म न केवल सुविधा और दक्षता का प्रतीक है, बल्कि एक समृद्ध और उन्नत भविष्य की नींव भी रखता है. कंपनी का लक्ष्य यह सुनिश्चित करना है कि उसके इसीए ग्राहक न केवल सशक्त महसूस करें, बल्कि उनके व्यवसायिक लक्ष्यों की दिशा में इस साझेदारी को मूल्यवान और प्रेरणादायी अनुभव के रूप में देखें.

Team Sharp Bharat A

Team Sharp Bharat A

Related Posts

Jamshedpur laxminarayan mandir : केबुल टाउन के श्री लक्ष्मीनारायण मंदिर में नवग्रह वाटिका का शिलान्यास, विधायक सरयू राय ने लगाया पीपल का पौधा
खबर

Jamshedpur laxminarayan mandir : केबुल टाउन के श्री लक्ष्मीनारायण मंदिर में नवग्रह वाटिका का शिलान्यास, विधायक सरयू राय ने लगाया पीपल का पौधा

July 16, 2026
Jamshedpur dispute – साकची सब्जी मंडी में ट्रक खड़ा करने को लेकर विवाद, मारपीट के आरोप के बाद व्यापारियों ने बंद की मंडी, देखिए – video
खबर

Jamshedpur dispute – साकची सब्जी मंडी में ट्रक खड़ा करने को लेकर विवाद, मारपीट के आरोप के बाद व्यापारियों ने बंद की मंडी, देखिए – video

July 16, 2026
Jamshedpur rural childs death – पोटका में तेज बुखार से बच्ची की मौत, छोटा भाई ब्रेन मलेरिया से जूझ रहा
खबर

Jamshedpur rural childs death – पोटका में तेज बुखार से बच्ची की मौत, छोटा भाई ब्रेन मलेरिया से जूझ रहा

July 16, 2026
Next Post

Tata group chairman Chandrasekaran in deep shock : टाटा समूह के चेयरमैन एन चंद्रशेखरन एयर इंडिया के विमान हादसे से गहरे सदमा में, टीसीएस समेत दो कंपनियों के एजीएम में नहीं हुए शामिल, इंटरव्यू में कहा - माफ कर दीजिये, यह मेरे कैरियर का सबसे दुखद घटना

Jamshedpur helping hand : ईया फाउंडेशन पहुंचा आदित्यपुर राममड़ैया बस्ती, 200 बाढ़ पीड़ितों को कराया भोजन

West singhbhum sports association : झारखंड पुनरुत्थान अभियान ने सिंहभूम स्पोर्ट्स एसो. को लेकर सीएम को मांगपत्र सौंपा, संस्था के अध्यक्ष सन्नी सिंकू ने मांग पत्र में शामिल की पांच सूत्री मांगें

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Popular News

  • Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Tata steel wage revision : टाटा स्टील में वेज रिवीजन समझौता अंतिम चरण में, इन मुद्दों पर बनी सहमति, अब कलिंगानगर का भी वेज रिवीजन समझौता का वार्ता तेज, जून होगा फैसला का माह

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Jamshedpur ranchi highway new project : रांची–टाटा मार्ग को मिलेगी नई रफ्तार, करोड़ो की ओवरले परियोजना को मिली स्वीकृति, इस दिन होगा भूमिपूजन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • tata steel wage revision : टाटा स्टील के कर्मचारियों के वेज रिवीजन पर वार्ता हुई तल्ख, एनएस ग्रेड का डीए बढ़ाने से इनकार, पुराने ग्रेड का सीलिंग पर ही सीलिंग करने का दे दिया मैनेजमेंट ने प्रस्ताव

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • tata steel wage agreement : टाटा स्टील के कर्मचारियों का वेतन बढ़ोत्तरी का हो गया फैसला, समझौता कुछ घंटो बाद, इन बिंदूओं पर बनी सहमति

    0 shares
    Share 0 Tweet 0

Recommended

Jamshedpur laxminarayan mandir : केबुल टाउन के श्री लक्ष्मीनारायण मंदिर में नवग्रह वाटिका का शिलान्यास, विधायक सरयू राय ने लगाया पीपल का पौधा

Jamshedpur dispute – साकची सब्जी मंडी में ट्रक खड़ा करने को लेकर विवाद, मारपीट के आरोप के बाद व्यापारियों ने बंद की मंडी, देखिए – video

Jamshedpur rural childs death – पोटका में तेज बुखार से बच्ची की मौत, छोटा भाई ब्रेन मलेरिया से जूझ रहा

Jamshedpur police action – जमशेदपुर के दो फरार आरोपियों के खिलाफ कुर्की-जब्ती की कार्रवाई को लेकर इश्तेहार चस्पाया

Jamshedpur rural – विधायक समीर मोहंती के प्रयास से चाकुलिया सीएचसी को मिला एक्स-रे पेपर

झारखंड का विश्वसनीय न्यूज़ डिजिटल प्लेटफॉर्म। राजनीति से लेकर ज़मीनी मुद्दों तक, हर अपडेट सबसे तेज़ सिर्फ शार्प भारत पर।

Recent Posts

Jamshedpur laxminarayan mandir : केबुल टाउन के श्री लक्ष्मीनारायण मंदिर में नवग्रह वाटिका का शिलान्यास, विधायक सरयू राय ने लगाया पीपल का पौधा

Jamshedpur dispute – साकची सब्जी मंडी में ट्रक खड़ा करने को लेकर विवाद, मारपीट के आरोप के बाद व्यापारियों ने बंद की मंडी, देखिए – video

Jamshedpur rural childs death – पोटका में तेज बुखार से बच्ची की मौत, छोटा भाई ब्रेन मलेरिया से जूझ रहा

Jamshedpur police action – जमशेदपुर के दो फरार आरोपियों के खिलाफ कुर्की-जब्ती की कार्रवाई को लेकर इश्तेहार चस्पाया

Jamshedpur rural – विधायक समीर मोहंती के प्रयास से चाकुलिया सीएचसी को मिला एक्स-रे पेपर

Jamshedpur rural power cut issue – चाकुलिया के कई गांवों में हल्की बारिश के साथ घंटों बिजली गुल, जंगली हाथियों के भय के बीच अंधेरे में रात गुजारने को मजबूर ग्रामीण

Whatsapp
Follow our WhatsApp Channel for Live Updates!
  • Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy

Copyright© 2026 Sharp Bharat News

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल

© 2026 Sharp Bharat News