
जमशेदपुर . टाटा स्टील के स्टील रिसाइकलिंग बिजनेस ने व्यापारियों से स्टील स्क्रैप प्राप्त करने के लिए दुनिया में अपनी तरह का पहला मोबाइल एप्लीकेशन ( ऐप ) फेरोहाट लांच किया है. फेरोहाट स्क्रैप बेचने के लिए एक 24 घंटे का लाइव मार्केट प्लेस है. जहां उपयोगकर्ताओं के अनुकूल और इससे संबंधित व्यापारियों के लेनदेन के बाजार, आपूर्तिकर्ता के खाते के स्नैपशॉट के लिए खाता सहित बाजार की महत्वपूर्ण जानकारियां भी मिलेगा. कंपनी के स्टील री-साइकिलिंग बिजनेस चीफ योगेश बेदी का कहना है कि स्क्रैप बेचना और खरीदना एक थका देना वाला मामला है. घंटे के हिसाब से कीमतों में बदलाव होते रहता है. जिससे आपूर्तिकर्ता भी असुरक्षित होते है, लेकिन उनका फेराहाट एप किसी भी लेनदेन को आसान बना देगा. उन्हें कीमतों में स्थिरता के साथ एक पारदर्शी मंच देगा. नया ऐप कंपनी द्वारा भारत के स्क्रैप बाजार को व्यवस्थित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है. जबकि स्टील उद्योग के लिए स्क्रैप मेटल का एक विश्वसनीय स्त्रोत भी प्रदान करता है. फैरोहाट का सफल लांच स्कैप उद्योग में व्यापार करने के लिए विश्वास , पारदर्शिता और सरलता को बढ़ावा देने की टाटा स्टील की प्रतिबद्धता को रेखांकित करता है.







