
घाटशिला: घाटशिला विधानसभा के मुसाबनी प्रखंड के गोहला पंचायत के बागजांता यूरेनियम माइन्स विस्थापित कमेटी की बैठक भोगला मार्डी की अध्यक्षता में संपन्न हुई. इस बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में विधायक रामदास सोरेन उपस्थित थे. इसमें कमेटी के विस्तार करने और मजदूरों की विभिन्न समस्याओं पर विस्तार पूर्वक चर्चा की गई. सर्वसम्मति से कमेटी का पुनर्गठन किया गया. भोगला मार्डी अध्यक्ष, छोटाराम सोरेन उपाध्यक्ष,मंगल हांसदा महासचिव,दशरथ मार्डी सचिव, दासो मार्डी कोषाध्यक्ष चुने गये. बैठक में कमेटी के पदाधिकारी, सदस्य और मजदूरों ने संयुक्त रुप से मजदूरों के साथ हो रही परेशानियों को विधायक रामदास सोरेन के समक्ष रखकर समाधान करने की मांग की. विधायक श्री सोरेन ने मजदूरों को आश्वस्त किया की वे मजदूरों की समस्या को लेकर सरकार और माइंस के पदाधिकारियों से मिलकर जल्द समाधान करने का प्रयास करेंगे. मौके पर झामुमो के केंद्रीय सदस्य कान्हू सामंत, जिप सदस्य बाघराय मार्डी, जिला कोषाध्यक्ष कालीपदो गोराई, मुखिया नानी सोरेन, कानू टुडू, संजीवन पातर, हरीश भगत,प्रखंड अध्यक्ष प्रधान सोरेन, सचिव सोमाय सोरेन, दामू माहली, बागुन हांसदा, देवराज हांसदा, विराम मुर्मू , रोबिन माहली, नारायण हेम्ब्रम, सुगदा मुर्मू समेत अन्य उपस्थित थे.








