
चाकुलिया : चाकुलिया प्रखंड की कालियाम पंचायत के हाथीभारी गांव के युवक बाप्पी हेम्ब्रम (25) को जहरीले सांप ने पैर में डंस लिया. मौके पर उसके साथ गांव लौट रहे एक साथी ने सांप को मारकर प्लास्टिक में भरकर दोस्त को उपचार कराने के लिए बाइक से सीएचसी लेकर पहुंचा. सीएचसी में दो कर्मी कोरोना पोजेटिव पाये जाने से सीएचसी परिसर सील है.

सर्प दंश से घायल युवक पैर में खुद ही रस्सी बांधकर उपचार कराने के लिए सीएचसी पहुंचाया था, सीएचसी सील होने पर अन्य साथियों ने 108 पर कॉल करके घटना की जानकारी दी. सूचना पाकर 108 एम्बुलेंस चाकुलिया सीएचसी से घायल युवक को लेकर धालभूमगढ़ सीएचसी पहुंचाया गया. जहां पर उसका उपाचार किया जा रहा है. घटना के संबंध में युवक ने बताया कि वह अपने मुर्गी फार्म से रात में अपने एक दोस्त के साथ घर पैदल ही लौट रहा था कि रास्ते में जहरीले सांप ने उसके पैर डंस लिया.








