जमशेदपुर : टाटा स्टील लगातार नेट जीरो की ओर बढ़ रही है. इस कड़ी में टाटा स्टील ने कार्बन उत्सर्जन को कम करने के लिए टाटा स्टील के जमशेदपुर प्लांट में चौथा रुफ टॉप सोलर पावर प्रोजेक्ट लगायी है, जिसकी क्षमता 1.44 मेगावाट है. हॉट स्ट्रिप मिल पर इसको लगाया गया है. टाटा स्टील के वाइस प्रेसिडेंट स्टील मैनुफैक्चरिंग चैतन्य भानु ने इसका उदघाटन किया. (नीचे भी पढ़ें)

टाटा पावर की ओर से टाटा स्टील के प्लांट में कुल 41 मेगावाट बिजली का उत्पादन सोलर पावर प्लांट के माध्यम से करने का लक्ष्य रखा गया है. इस लक्ष्य के तहत ही कंपनी में यह चौथा प्रोजेक्ट लगाया गया है. इससे पहले टाटा स्टील के सेंट्रल वेयर हाउस और कोल्ड रोलिंग मिल के ऊपर तीन सिस्टम लगाया गया है, जिसके तहत 5.13 मेगावाट बिजली का उत्पादन हो रहा है. (नीचे भी पढ़ें)
इसके अलावा सोनारी एयरपोर्ट पर दो मेगावाट का जमीन पर प्लांट लगाया गया है जबकि टाटा स्टील जमशेदपुर वर्क्स में 10.8 मेगावाट बिजली के उत्पादन के लिए फ्गोटिंग सोलर पावर प्लांट लगाया गया है. टाटा स्टील का कहना है कि सस्टेनेबिलिटी के लिए हमेशा काम करती रही है और आगे भी करेगी. इसको लेकर कंपनी लगातार रिन्यूएबल एनर्जी के लिए काम करेगी.











