जमशेदपुर : टाटा स्टील द्वारा संचालित टाटा मुख्य अस्पताल (टीएमएच) में एक्सपर्ट केयर की सुविधा शुरू होगी. इसके तहत सारे टेस्ट और एक्स-रे समेत अन्य सारी रिपोर्ट एक साथ देख सकेंगे. ऑनलाइन ही अपने सारे रिकॉर्ड को देखा जा सकेगा. शुक्रवार को टाटा स्टील के अस्पताल एडवाइजरी कमेटी की हुई बैठक में इसकी जानकारी दी गयी. अस्पताल एडवाइजरी कमेटी की मीटिंग में टाटा स्टील के वीपी सीएस चाणक्य चौधरी, वीपी एचआरएम अतरई सान्याल, टाटा स्टील यूआइएसएल के एमडी रितुराज सिन्हा के अलावा टाटा वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष संजीव चौधरी टुन्नु, महामंत्री सतीश सिंह, डिप्टी प्रेसिडेंट शैलेश सिंह समेत अन्य अधिकारी मौजूद थे. (नीचे भी पढ़ें)
इस दौरान यह बताया गया कि चिकित्सकों और नर्सों की संख्या को बढ़ायी जायेगी ताकि लोगों को आसानी से चिकित्सकों का एप्वाइंटमेंट मिल सके. एक अप्रैल से ओपीडी में चिकित्सकों का बुकिंग स्लॉट के माध्यम से होगा, जिससे लोगों को आसानी से बुकिंग मिल जाया करेगा. इस दौरान पुरानी मीटिंग का रिव्यू किया गया. ओपीडी और इमरजेंसी को नये सिरे से चल रहे कार्यों के बारे में भी जानकारी दी गयी.











