जमशेदपुर : जमशेदपुर महिला विश्वविद्यालय के बिष्टुपुर कैंपस में बीपीएड फैकल्टी ऑफ़ एजुकेशन की ओर से विश्व पृथ्वी दिवस के अवसर पर विश्वविद्यालय परिसर में पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित हुआ. कुलपति प्रो इला कुमार के मार्गदर्शन में आयोजित उक्त कार्यक्रम में बीपीएड के तृतीय एवं प्रथम सेमेस्टर की छात्राओं ने विभिन्न प्रकार के फलदार एवं छायादार वृक्षों के पौधे लाकर विश्वविद्यालय परिसर में लगाये. (नीचे भी पढ़ें)

इस अवसर पर विश्वविद्यालय की डीएसडब्ल्यू डॉ किश्वर आरा, प्रॉक्टर डॉ सुधीर कुमार साहू, डीन ऑफ़ कॉमर्स डॉ दीपा शरण, आइक्यूएसी की डायरेक्टर डॉ रत्ना मित्रा, चेयरमैन, स्पोर्ट्स एंड कल्चर डॉ सनातन दीप, को-ऑर्डिनेटर फैकल्टी ऑफ़ एजुकेशन डॉ कामिनी कुमारी, एनएसएस को-ऑर्डिनेटर डॉ ग्लोरिया पुर्ती, विभागाध्यक्ष डॉ सजीत कुमार महतो, सहायक प्राध्यापक गोपाल चक्रवर्ती, डॉ हेमंत कुमार, डॉ सौरभ मंडल एवं सहायक कर्मचारी राज कुमार कुंकल ने पौधा रोपण किया. पौधों की पूरी जानकारी के लिए डिजिटलीकरण करते हुए छात्राओं ने क्यूआर कोड में रूपांतरित किया. (नीचे भी पढ़ें)

बीपीएड की छात्राओं ने प्लास्टिक की बेकार वस्तुओं से पक्षियों के लिए घोंसले एवं पीने का पानी और अनाज डालकर उसे विश्वविद्यालय के विभिन्न पेड़ों में स्थापित किया, जिसका उपयोग पक्षी कर सकेंगे.











