गुड़ाबांदा: गुड़ाबांदा प्रखंड के उत्क्रमित उच्च विद्यालय का मैट्रिक रिजल्ट शत प्रतिशत हुआ है. गुरुवार को मैट्रिक बोर्ड परीक्षा की रिजल्ट जैक ने जारी कर दी है. इस बार गुड़ाबांदा हाई स्कूल से 60 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी थी. 50 प्रथम श्रेणी में एवं 10 द्वितीय श्रेणी में उत्तीर्ण हुए हैं.(नीचे भी पढ़े)
सुप्रिया मंडल 95.80 प्रतिशत अंक लाकर स्कूल टॉपर बनी है, दिप्ति मंडल 95.20 प्रतिशत अंक लाकर द्वितीय टॉपर और 93.40 प्रतिशत अंक लाकर प्रियंका मुंडा तृतीय टापर बनीं. इस बार का रिजल्ट से विद्यालय के सभी शिक्षकों ने खुशी जाहिर की है और मैट्रिक परीक्षा में उत्तीर्ण सभी छात्र-छात्राओं को शुभकामनाएं दी हैं.











