जमशेदपुर : टाटा स्टील के मेडिकल विभाग के कमेटी मेंबर राकेश कुमार सिंह ने टाटा वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष संजीव चौधरी टुन्नु को एक ज्ञापन सौंपा. इसमें सीनियर ऑफिस एसोसिएट के पद पर काम करने वाले एनएस ग्रेड कर्मचारियों को स्टील वेज के कर्मचारी के समानांतर लाने के लिए आग्रह किया. अध्यक्ष ने इसे बहुत गंभीरतापूर्वक लिया है और इसका समाधान जल्द निकालने का आश्वासन दिया. उन्होंने कहा कि एक ही कंपनी में दो तरह की व्यवस्था से परेशानी हो रही है. अध्यक्ष ने कहा कि पहले भी कई सुधार हुए है और आगे भी सुधार होता रहेगा.



