
जमशेदपुर : टाटा स्टील में वैसे तो टाटा मोटर्स या अन्य कंपनियों से काफी कम ही बदलाव होते है, लेकिन गुरुवार को एक बदलाव टाटा मोटर्स से हुआ. टाटा मोटर्स के सीनियर मैनेजर प्रोसेस ऑटोमेशन के पद पर पदस्थापित रमेश कुमार पांडेय का तबादला टाटा स्टील में कर दिया गया है. रमेश कुमार पांडेय को टाटा स्टील के आइबीएमडी का सीनियर मैनेजर एक्सटर्नल प्रोसिसेंग एजेंसी बनाया गया है. बंगलुरु के एस रमैया इंस्टीच्यूट ऑफ टेक्नॉलॉजी से बैचलर इंजीनियरिंग की डिग्री हासिल करने के अलावा वे एक्सएलआरआिा से मैनेजमेंट की डिग्री हासिल किये है. वे 2018 में टाटा मोटर्स में योगदान दिये थे और अब उनको टाटा स्टील लाया गया है. इसी तरह टाटा स्टील इकॉनॉमिक जोन में पदस्थापित गोराकिंकर दास को एक साल का और एक्सटेंशन दिया गया है. एक साल के लिए 15 जुलाई 2019 को उनको पदस्थापित किया गया था. इसके बाद एक साल का और एक्सटेंशन उनको दिया गया है. इसके अलावा कारपोरेट फाइनांस के ऑफिसरों की रिपोर्टिंग को बदली गयी है. कारपोरेट फाइनांस के सीनियर मैनेजर कारपोरेट फाइनांस प्रदीप पुजारी, सीनियर मैनेजर किरण कंचिनाधाम, सीनियर मैनेजर नीरज सिंघवी और मैनेजर सुधांशु गुप्ता को रिपोर्ट करने को हेड कारपोरेट फाइनांस तुषार जैन को रिपोर्ट करने को कहा गया है.

















