
जमशेदपुर : टाटा स्टील की ओर से भारत रत्न और टाटा संस के पूर्व चेयरमैन जेआरडी टाटा को अपनी ओर से उनके 117वीं जन्मदिवस पर भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की. इस मौके पर जेआरडी टाटा स्पोटर्स कांप्लेक्स में जेआरडी टाटा की याद में एक बड़ा चित्र प्रदर्शित किया गया, जो नयनाभिराम रहा. इस दौरान उसको समर्पित किया गया. इस मौके पर टाटा स्टील के वाइस प्रेसिडेंट चाणक्य चौधरी और टाटा वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष संजीव चौधरी टुन्नु ने संयुक्त रुप से इसका उदघाटन किया. जेआरडी टाटा की याद में इसको तैयार किया गया है. यह अपने तरह का दूसरा बड़ा चित्र (30 फीट का मुरल चित्र) को तैयार किया है. पहली तस्वीर नवल टाटा हॉकी एकेडमी में इसको स्थापित की गयी थी. करीब 30 एकड़ में बनाये गये जेआरडी टाटा स्पोटर्स कांप्लेक्स में उनकी प्रतिमा लगा हुआ है, जिसके ठीक सामने इस बड़े चित्र को तैयार किया गया है. (नीचे देखे पूरी रिपोर्ट और तस्वीर)

जेआरडी की याद में स्पोटर्स क्लाइंबिंग एकेडमी की शुरुआत
जेआरडी टाटा के जन्मदिन के मौके पर टाटा स्टील के खेल विभाग के सहयोग से टाटा स्टील एडवेंचर फाउंडेशन के साथ मिलकर स्पोटर्स क्लाइंबिंग एकेडमी की शुरुआत की गयी. टाटा स्टील के वीपी सीएस चाणक्य चौधरी और टाटा वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष संजीव चौधरी टुन्नु ने संयुक्त रुप से इसका उदघाटन किया. यह एकेडमी पहला भारत का होगा, जहां खिलाड़ियों के रहने का भी इंतजाम होगा. स्पोटर्स क्लाइंबिंग प्रतियोगिता में देश में नामचीन खिलाड़ियों को तैयार करने के उद्देश्य से इसको शुरु किया गया है. राक क्लाइंबिंग को टोक्यो ओलंपिक में पहली बार इस खेल को शामिल किया गया. यह उम्मीद की गयी है कि 2024 और 2028 के ओलंपिक में इस तरह के खेल में भारत के खिलाड़ियों को यहां से तैयार किया जा सकेगा. आपको बता दें कि भारत में प हला क्लाइंबिंग वाल नयी दिल्ली में जेआरडी टाटा के सहयोग से ही स्थापित हुआ था. इसके जरिये पहले 30 एथलीट, लड़के और लड़कियों को जोड़ा जायेगा, जिसमें दो से तीन साल की ट्रेनिंग खिलाड़ियों को दी जायेगी. अभी 12 खिलाड़ियों से इसकी शुरुआत की गयी है. यहां खिलाड़ियों के रहने, खाने, पीने, पढ़ने, घुमने, अंतरराष्ट्रीय स्तर की ट्रेनिंग देने की सारी सुविधाएं दी जायेगी. आपको बता दें कि जमशेदपुर में जेआरडी टाटा स्पोटर्स कांप्लेक्स के अलावा पांच ग्रामीण बच्चों के लिए भी इस तरह के क्लाइंबिंग वाल तैयार किया गया है. (नीचे तस्वीरों में देखे पूरा कार्यक्रम)







