
जमशेदपुर : टाटा स्टील की ओर से वर्चुअल रन के प्रतिभागियों की ओर से मैरिन ड्राइव नया पुल के पास 2500 पौधा लगाया गया. सैपलिंग का पौधारोपण किया गया. इसके तहत मियावाकी सैपलिंग को लगाया गया, जिसके जरिये दौड़ को यादगार के रुप में बनाया गया. टाटा स्टील के वीपी सीएस चाणक्य चौधरी इस मौके पर मुख्य अतिथि के तौर पर मौजूद थे. यहां टाटा स्टील और टाटा स्टील यूटिलिटीज एंड इंफ्रास्ट्रक्चर के अधिकारी मौजूद थे. पर्यावरण संरक्षण का संदेश देने के मकसद से यह कदम उठाया गया. टाटा स्टील वर्चुअल रन पहली बार 22 नवंबर को आयोजित किया गया था, जिसमें 5 हजार से अधिक लड़के और लड़िकयों ने हिस्सा लिया था, जो 12 से 16 साल तक के थे जबकि 7000 और 10 हजार मर्द और औरत 16 साल और उससे ऊपर के लोगों ने भाग लिया था.





