• Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy
Sunday, July 19, 2026
29 °c
Jamshedpur
Sharp Bharat News
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
Sharp Bharat News
No Result
View All Result
Home कारपोरेट व यूनियन

tata-steel-टाटा शक्ति ने भारत के जीसी रूफ मार्केट में एक लीडर के रूप में 20 वर्ष की यात्रा पूरी की, चुनौतियों को किया पार

Share On FacebookShare on WhatsAppShare on TelegramShare on X

जमशेदपुर : भारतीय गल्वानाइज्ड कोरूगेटेड (जीसी) रूफ मार्केट में अग्रणी टाटा शक्ति ने इस वर्ष अपनी यात्रा के शानदार दो-दशक पूरे किए. वर्ष 2000 में सीमेंट की कंक्रीट छत (आरसीसी) को मजबूती देने के लिए एक किफायती और विश्वसनीय विकल्प में रूप में प्रस्तुत टाटा शक्ति आज देश के ग्रामीण बाजारों में अपनी व्यापक पहुंच के साथ बेहद प्रतिस्पर्धात्मक भारतीय जीसी रूफ मार्केट की एक तिहाई पर अपना कब्जा बनाए हुए है. अपने लांच के समय से ही टाटा शक्ति एक ऐसे ब्रांड के रूप में उभरी है, जिसने भारत में कोरूगेटेड शीट श्रेणी का चेहरा बदल दिया. आज एक निर्विवाद बाजार लीडर के रूप में टाटा शक्ति की सफलता नवोन्वेषी उत्पादों व सेवाओं, वितरण चैनल के निरंतर पोषण और पूरी तरह से केंद्रित व प्रभावकारी ब्रांड संचार के कारण हासिल हुई है. टाटा स्टील के चीफ मार्केटिंग एंड सेलस एस साहनी ने इसकी यात्रा पर चर्चा करते हुए कहा कि दो दशक पहले इसके लांच के समय से ही टाटा शक्ति कई मायनों में एक क्रांतिकारी आइडिया रही है. टाटा स्टील की ओर से यह एक पहला रिटेल ब्रांड है, जिसने भारत में बेहद असंगठित जीसी रूफ मार्केट को एक प्रोफेशनल संरचना देने में सफलता पाई थी और इसे ग्राहक-स्नेही बनाया था. इसकी निरंतर श्रेष्ठ गुणवत्ता तथा पारदर्शी कीमत निर्धारण के कारण आज टाटा शक्ति एक ऐसे ब्रांड के रूप में पहचानी जाती है, जिसने ग्रामीण भारत को एक छत प्रदान किया और जो ग्राहकों के विश्वास का एक प्रतिमान है. उन्होंने आशा जतायी है कि उत्पाद और कीमत नवाचार के माध्यम से यह सफल यात्रा जारी रहेगी और सबसे महत्वपूर्ण व सबसे ऊपर, हमें पूरा विश्वास है कि ग्राहक-संतुष्टि की संस्कृति भी इसी जज्बे के साथ जारी रहेगी।’’ हाल ही में पेश किए गए पतले आकार (0.20 और 0.28 मिमी के बीच) के उत्पाद ने उपभोक्ताओं की व्यापक श्रेणी के लिए किफायती व सर्वश्रेष्ठ उत्पादों की पेशकश कर खासकर ग्रामीण भारत में नए बाजार बनाने में टाटा शक्ति की मदद की है. इसके अलावा, कुशल हाथों से निर्मित पूरी तरह से फैब्रिकेटेड छतों की स्थापना के पहले वर्ष में टाटा शक्ति की रूफ जंक्शन सर्विस के माध्यम से दो फालोअप रखरखाव निरीक्षण जैसी सेवाएं उपभोक्ताओं इसके उपयोग के लिए तत्पर करती हैं. इसके अतिरिक्त, कंपनी रिसाव (लीकेज) के खिलाफ दो साल की वारंटी भी प्रदान करती है. इसके अलावा, दीवार और बाड़ लगाने की जरूरतों के लिए ऊर्ध्वाधर अनुप्रयोगों की मांग को पूरा करने के लिए वामा (डब्ल्यूुएएमए) जैसे उत्पाद नवाचार शुरू किए गए हैं. 24 फीट तक की लंबाई के लिए आगे एसकेयू प्रदान करने के उद्देश्य से लंबी टाटा शक्ति जीसी शीट (चादरें) भी लॉन्च की गईं. रूफ बिल्डिंग बास्केट कंपनी द्वारा उपलब्ध कराई गई ब्रांडेड एक्सेसरीज की रेंज से पूरी होती है, जिसमें मेड़ और गटर (रिजेस और गटर्स) शामिल हैं. देश के पहले जीसी शीट ब्रांड के रूप में टाटा शक्ति के नाम उपभोक्ता-केंद्रित कई ऐसे श्रेय है, जो भारत में पहली बार उपलब्ध कराए गए हैं। इसमें शीट पर ग्राम प्रति वर्गमीटर (जीएसएम) में शीट की मोटाई और जस्ता कोटिंग की छपाई भी एक है. इसके अतिरिक्त यह सुनिश्चित किया गया है कि सभी शीट में एक समान 120 जीएसएम जस्ता कोटिंग हो. टाटा शक्ति अनुशंसित उपभोक्ता मूल्य (आरसीपी) की अवधारणा को पेश करने वाला पहला ब्रांडेड आरसीसी उत्पाद था, जिसने निर्माता को वह मूल्य निर्धारित करने की सुविधा दी, जिस पर ग्राहक को उत्पाद बेचा जा सकता था. इस सरल कार्य ने मूल्य में धोखाधड़ी को खत्म कर दिया और सुनिश्चित किया कि बनावटी कमी के कारण कोई कालाबाजारी नहीं हो. टाटा शक्ति ने सबसे पहले 910 मिमी और 1220 मिमी की चादरें पेश की थी, ताकि ग्राहकों को अधिक से अधिक कवरेज और अधिक वैल्यू प्रदान किया जा सके. मानक 800 मिमी जीसी शीट की तुलना में अधिक चौड़ा होने के कारण, उसी क्षेत्र को ढंकने के लिए कम संख्या में जीसी शीट की आवश्यकता होती है. इसके परिणामस्वरूप कम ओवरलैप, जोड़ों की कम संख्या और कम अपव्यय होता है. पिछले दो दशकों में टाटा शक्ति भारत में जीसी रूफ मार्केट में एकमात्र सुपरब्रांड होने समेत कई उपभोक्ता व उद्योग श्रेणियों के तहत एक मल्टी-अवार्ड विजेता के रूप में उभरा है. ब्रांड ने अपने उत्कृष्ट मार्केटिंग अभियानों के लिए कई आरएमएआई अवार्ड, तीन डब्ल्यूओडब्ल्यू (वॉव) अवार्ड तथा दो ईटी चैंपियंस ऑफ रूरल मार्केटिंग अवार्ड जीते हैं. टाटा शक्ति कंपनी के प्रतिष्ठित जमशेदपुर स्टील प्लांट में निर्मित है, जिसे कई वर्षों तक भारत में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले एकीकृत स्टील प्लांट के लिए प्रधानमंत्री ट्रॉफी से सम्मानित किया गया है. वर्ष 2020 में यह प्रतिष्ठित ब्रांड आने वाले समय में ग्रामीण भारत को ’लिव विथ प्राइड’ के लिए सक्षम बनाने की आकांक्षाओं के साथ ‘गर्व के 20 साल’ की शानदार यात्रा का जश्न मना रहा है.

ADVERTISEMENT
[metaslider id=15963 cssclass=””]
Team Sharp Bharat B

Team Sharp Bharat B

Related Posts

nuvoco vistas company takeover : नुवोको विस्टास सीमेंट ने सूरत के लिमला सीमेंट प्लांट का शुभारंभ कर बढ़ाया कारोबार, वदराज सीमेंट का हुआ है अधिग्रहण
कारपोरेट व यूनियन

nuvoco vistas company takeover : नुवोको विस्टास सीमेंट ने सूरत के लिमला सीमेंट प्लांट का शुभारंभ कर बढ़ाया कारोबार, वदराज सीमेंट का हुआ है अधिग्रहण

July 11, 2026
Tata power agm : टाटा पावर एजीएम में घोषणा, ओडिशा में लगेगा नया सोलर प्लांट, डिविडेंड की हुई घोषणा
कारपोरेट व यूनियन

Tata power agm : टाटा पावर एजीएम में घोषणा, ओडिशा में लगेगा नया सोलर प्लांट, डिविडेंड की हुई घोषणा

July 7, 2026
Tata steel growth shop wage revision agreement : टाटा स्टील की तर्ज पर गम्हरिया के टिस्को ग्रोथ शॉप में बढ़ा वेतन, हुआ वेज रिवीजन समझौता, जानें कर्मचारियों को कितना हुआ लाभ
कारपोरेट व यूनियन

Tata steel growth shop wage revision agreement : टाटा स्टील की तर्ज पर गम्हरिया के टिस्को ग्रोथ शॉप में बढ़ा वेतन, हुआ वेज रिवीजन समझौता, जानें कर्मचारियों को कितना हुआ लाभ

June 26, 2026
Next Post

timken-covid-action-टिमकेन में 50 से ऊपर वाले कर्मचारियों की हो रही जांच, बीमार लोगों की होगी छुट्टी

tata-motors-strike-टाटा मोटर्स के सिविल कामगारों का हड़ताल 10वें दिन भी जारी, आंदोलन अब होगा उग्र

Horoscope : आज का राशिफल, शुक्रवार, 7 अगस्त 2020

Horoscope : आज का राशिफल, शुक्रवार, 7 अगस्त 2020

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Popular News

  • Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Tata steel wage revision : टाटा स्टील में वेज रिवीजन समझौता अंतिम चरण में, इन मुद्दों पर बनी सहमति, अब कलिंगानगर का भी वेज रिवीजन समझौता का वार्ता तेज, जून होगा फैसला का माह

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Jamshedpur ranchi highway new project : रांची–टाटा मार्ग को मिलेगी नई रफ्तार, करोड़ो की ओवरले परियोजना को मिली स्वीकृति, इस दिन होगा भूमिपूजन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • tata steel wage revision : टाटा स्टील के कर्मचारियों के वेज रिवीजन पर वार्ता हुई तल्ख, एनएस ग्रेड का डीए बढ़ाने से इनकार, पुराने ग्रेड का सीलिंग पर ही सीलिंग करने का दे दिया मैनेजमेंट ने प्रस्ताव

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • tata steel wage agreement : टाटा स्टील के कर्मचारियों का वेतन बढ़ोत्तरी का हो गया फैसला, समझौता कुछ घंटो बाद, इन बिंदूओं पर बनी सहमति

    0 shares
    Share 0 Tweet 0

Recommended

Jamshedpur jugsalai case – जुगसलाई के टाइगर मोबाइल जवान पर लगे आरोपों के बीच सामने आया दूसरा पक्ष, निष्पक्ष जांच की मांग, देखिए – video

Horoscope Know Your Day Saturday 18th July 2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-शनिवार 18 जुलाई 2026

Tatanagar station action : टाटानगर स्टेशन में आरपीएफ की बड़ी कार्रवाई, बड़े पैमाने पर गांजा के साथ तीन गिरफ्तार

jamshedpur police quick action : साकची बाजार में गुंडागर्दी करने वाले की पुलिस ने निकाली गुंडई, कमर में रस्सी लगाकर बाजार लायी, मंगायी माफ़ी, देखिये – video

jamshedpur east mla purnima meets dc : जनहित के एजेंडा और प्रमुख समस्याओं पर जमशेदपुर पूर्वी की विधायक पूर्णिमा साहू ने उपायुक्त से की मुलाकात, समस्याओं पर विस्तृत चर्चा कर त्वरित कार्रवाई की रखी मांग

झारखंड का विश्वसनीय न्यूज़ डिजिटल प्लेटफॉर्म। राजनीति से लेकर ज़मीनी मुद्दों तक, हर अपडेट सबसे तेज़ सिर्फ शार्प भारत पर।

Recent Posts

Jamshedpur jugsalai case – जुगसलाई के टाइगर मोबाइल जवान पर लगे आरोपों के बीच सामने आया दूसरा पक्ष, निष्पक्ष जांच की मांग, देखिए – video

Tatanagar station action : टाटानगर स्टेशन में आरपीएफ की बड़ी कार्रवाई, बड़े पैमाने पर गांजा के साथ तीन गिरफ्तार

jamshedpur police quick action : साकची बाजार में गुंडागर्दी करने वाले की पुलिस ने निकाली गुंडई, कमर में रस्सी लगाकर बाजार लायी, मंगायी माफ़ी, देखिये – video

jamshedpur east mla purnima meets dc : जनहित के एजेंडा और प्रमुख समस्याओं पर जमशेदपुर पूर्वी की विधायक पूर्णिमा साहू ने उपायुक्त से की मुलाकात, समस्याओं पर विस्तृत चर्चा कर त्वरित कार्रवाई की रखी मांग

tata steel changes : टाटा स्टील के पदाधिकारियों का ट्रांसफर पोस्टिंग, नयी ब्रांड कस्टोडियन बनायी गयी

Jamshedpur asisc zonal competition : केपीएस कदमा में एएसआइएससी जोनल वक्तृत्व प्रतियोगिता 2026 आयोजित, प्रतियोगिता में एएसआइएससी से संबद्ध 28 स्कूलों के 81 बच्चे हुए शामिल

Whatsapp
Follow our WhatsApp Channel for Live Updates!
  • Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy

Copyright© 2026 Sharp Bharat News

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल

© 2026 Sharp Bharat News