
जमशेदपुर : टाटा स्टील ने गुरुवार को बताया कि 30 जून, 2021 को समाप्त तिमाही में उसका एकीकृत शुद्ध लाभ 9,768.34 करोड़ रुपये रहा. टाटा स्टील ने शेयर बाजार को दी सूचना में बताया कि एक साल पहले 2020-21 की समान अवधि में उसे 4,648.13 करोड़ रुपये का शुद्ध घाटा हुआ था. समीक्षाधीन तिमाही के दौरान कंपनी की कुल आय बढ़कर 53,534.04 करोड़ रुपये हो गयी, जो एक साल पहले 25,662.43 करोड़ रुपये थी. कंपनी का खर्च पहले के 29,116.37 करोड़ रुपये के मुकाबले बढ़कर 41,397.23 करोड़ रुपये हो गया.



