
जमशेदपुर : टाटा स्टील के माइंस (ओएमक्यू) में बहाली निकाली गयी है. ऑपरेशन एंड मेंटेनेंस असिस्टेंट-1 जेनरल ट्रेनीज के पद पर यह बहाली निकाली गयी है. इसके लिए आवेदक 10 फरवरी 2020 तक अपना आवेदन जमा कर सकते है. इसके लिए ओएमक्यू के कर्मचारियों के बेटे, बेटी, दामाद और पत्नी आवेदन दे सकते है. वैसे कर्मचारी जो रिटायर हो चुके है, उनके बच्चे भी आवेदन कर सकते है. वैसे बच्चे, जिनका रजिस्ट्रेशन नहीं हुआ है, वे लोग भी आवेदन कर सकते है, लेकिन उनकी पहले कहीं कोई बहाली नहीं हुई है, यह सुनिश्चित होना होगा. मैट्रिक पास होना अनिवार्य है जबकि दो साल का आइटीआइ कोर्स किया हुआ हना चाहिए. जेनरल या फिटर मैकेनिकल ट्रेड में आइटीआइ उत्तीर्ण होना चाहिए. 18 साल से 39 साल तक की उम्रसीमा तय की गयी है. टेस्ट और इंटरव्यू के आधार पर फाइनल सेलेक्शन होगा. एक साल तक का ट्रेनिंग होगा, वैसे यह बाद में ट्रेनिंग का समय बढ़ भी सकता है. चयनित को केंद्र या राज्य सरकार द्वारा सेमी स्किल्ड के तय वेतनमान ही मिलेगा जबकि सात दिन का उनको पेड होलीडे यानी छुट्टी दी जायेगी. ट्रेनिंग समाप्त होने के बाद नये सीरीज के ग्रेड में कर्मचारियों की सीधी बहाली हो जायेगी. आवेदक 10 फरवरी तक अपने सारे सर्टिफिकेट के साथ अपना आवेदन हार्ड कॉपी जमा कर सकते है.






