
जमशेदपुर : जमशेदपुर के छोटा गोविंदपुर में अवैध रूप से चल रहे अटल ग्रामीण योजना संस्था का भंडाफोड़ हुआ है. इन लोगों ने इस मामले में गोविंदपुर थाना में मुकदमा दायर किया गया है. इसको लेकर एफआइआर दायर किया गया है और कार्रवाई करने की मांग की गयी है. इस मामले को लेकर छात्र नेता चंदन ठाकुर, झामुमो नेता धीरज ओझा, विमलेश कुमार, सचिन कुमार, सुनील सिंह समेत अन्य लोगों ने घेराव कर दिया. इन लोगों ने नारेबाजी की और जाकर थाना में एफआइआर दायर किया. चंदन ठाकुर ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि अटल ग्रामीण योजना संस्था, जो की हरियाणा की है, उसके द्वारा झारखंड, बंगाल और ओड़िशा के लोगो को नौकरी दिलाने के नाम पर हजारों रुपये की ठगी की जा चुकी है. यहां पर लोगों को ब्लॉक कॉर्डिनेटर, टीचर, जैसे नौकरियों का प्रलोभन देकर हजारों रुपये ठगे जा चुके है. इसका संचालन सोनु सिंह नाम का युवक करता है. पहले सोनू ने कहा था कि पैसे लौटा देंगे, लेकिन पैसे नहीं लौटाया गया.






