जमशेदपुर : टाटा स्टील की ओर से संचालित टिस्को इलेक्ट्रिकल डिपार्टमेंट को ऑपरेटिव सोसाइटी का 106वां वार्षिक आमसभा (एजीएम) का आयोजन टाटा स्टील परिसर के स्टीलेनियम हॉल में हुई. इस आमसभा का संचालन टाटा स्टील के इलेक्ट्रिकल विभाग के चीफ अनुराग सक्सेना, सोसाइटी के वाइस चेयरमैन आर के सिंह एवं सरोज रंजन ने किया. (नीचे भी पढ़े)

आमसभा में कमोडिडी लोन को बढ़ाकर 3,10,000 तक कर दिया गया. वहीं, सभी मेंबर्स को अधिकतम 2400 तक का डिविडेंड और 300 रुपये का स्वीट कूपन देने की घोषणा की गयी. सभी को इलेक्ट्रिक केटल या इलेक्ट्रिक आयरन गिफ्ट के तौर पर दिया जाएगा.




