जमशेदपुर : टाटा स्टील की ओर से स्पोटर्स से जुड़े सारे खेल और खेलकूद के सारे सेंटर का रेट बढ़ा दिया गया है. इस तरह के सारे सेंटर और सुविधाएं टाटा स्टील और टाटा वर्कर्स यूनियन की संयुक्त समिति की देखरेख में संचालित होती है. लेकिन इस रेट बढ़ोत्तरी को लेकर सारे लोगों ने चुप्पी साध रखी है. जाहिर सी बात है कि इसको लेकर आम कर्मचारियों ने भारी नाराजगी है. खास तौर पर यूनियन के नेता निशाने पर है. यूनियन की ओर से संजय सिंह को टाटा स्टील स्पोटर्स एडवाइजरी कमेटी का चेयरमैन बनाया गया है. संजय सिंह वर्तमान में टाटा वर्कर्स यूनियन के उपाध्यक्ष भी है. (नीचे भी पढ़ें)
उनको उनके ही विभाग पिलेट प्लांट के कर्मचारी घेर रहे है. उनके खिलाफ चुनाव लड़ने वाले पूर्व कमेटी मेंबर समरेश सिंह ने सीधे तौर पर संजय सिंह को कड़ी चुनौती दी है. संजय सिंह के खिलाफ उन्होंने बिगुल फूंक दिया है. स्पोर्ट्स के सारे रेट में बढ़ोतरी पर यूनियन के उपाध्यक्ष एवं टाटा स्टील स्पोर्ट्स एडवाइजरी कमिटी के चेयरमैन संजय सिंह यूनियन से लेकर अपने ही डिपार्टमेंट पिलेट प्लांट में जबरदस्त तरीके से घिरते नजर आ रहे है. लंबित वेज रिवीजन के बावजूद कर्मचारियों को मिलने वाली सुविधाओं में सब्सिडी पर कटौती पर पिलेट प्लांट के डिपार्टमेंटल व्हाट्सप्प में जहां एक ओर उन्हें अपने ही विभाग के कर्मचारियों के बीच आईना दिखाया जा रहा है, वहीं एनएस ग्रेड के बहुत सारे वर्तमान कमेटी मेंबरो द्वारा बनाये गए एक व्हाट्सप्प ग्रुप में भी उनकी चुप्पी पर जमकर खिंचाई की जा रही है. यूनियन के उपाध्यक्ष संजय सिंह के डिपार्टमेंट में उनके खिलाफ पहले से ही एंटी इंकम्बेंसी चल रही है. (नीचे भी पढ़ें)
इसको देखते हुए उन्होंने पिछले चुनाव में पिलेट प्लांट के ग्लोबल चुनाव को वोटिंग से महज 5 दिन पहले सेक्शनल चुनाव में कन्वर्ट करवा दिया था, जिसके बाद भी वो बहुत ही मामूली वोटों से एनएस ग्रेड के धाकड़ नेता एवं पूर्व कमिटी मेंबर समरेश सिंह से किसी तरह जीत पाये थे पर उसके बाद भी उनका रवैया में सुधार ना होता देख कर्मचारियों में काफ़ी नाराजगी देखी गयी है. कुछ महीने पूर्व हुए डिपार्टमेंटल एनुवल पिकनिक में भी कर्मचारियों ने उन्हें आमंत्रित ही नहीं किया था. पिलेट प्लांट में हाल ही में हुए शिफ्ट सफलिंग, एक्टिंग पॉलिसी में हुए व्यापक बदलाव, वर्क लोड, और कई मामलों में मैनेजमेन्ट का एकतरफा फैसला, इमनेटिस के आभाव ने संजय सिंह के लिए आने वाले चुनाव में मुसीबत ख़डी कर सकता है. अंदरखाने तो लोग इस बार बदलाव की भी बात कर रहे है.











