जमशेदपुर : टाटा स्टील स्पोर्ट्स डिवीजन 12 से 30 मई तक जेआरडी टाटा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में समर कैंप 2023 आयोजित करने के लिए तैयार है. इस आयोजन का उद्देश्य जमशेदपुर शहर की युवा पीढ़ी में फिटनेस, वेलनेस और स्वस्थ जीवन शैली के बारे में जागरूकता पैदा करना और उन्हें खेल गतिविधियों में शामिल होने के लिए प्रोत्साहित करना है. 6 वर्ष से 19 वर्ष के आयु वर्ग के बच्चे तीरंदाजी, एथलेटिक्स, बैडमिंटन, मुक्केबाजी, बास्केटबॉल, शतरंज, क्रिकेट, गोल्फ, हैंडबॉल, घुड़सवारी, कराटे, कबड्डी, रोलर स्केट/रोल बॉल, तैराकी, टेबल टेनिस, टेनिस, फुटबॉल, जुम्बा, योग, हॉकी (नवल टाटा हॉकी अकादमी में) और वॉलीबॉल जैसे विभिन्न खेल गतिविधियों में भाग ले सकते हैं. योग और ज़ुम्बा बच्चों सहित सभी आयु वर्ग के लोगों के लिए खुला है। हॉकी में पंजीकरण के लिए 11 से 17 वर्ष की आयु का होना आवश्यक है. स्कूलों में गर्मी की छुट्टियों को ध्यान में रखते हुए समर कैंप में अच्छी भागीदारी की उम्मीद है. खेलकूद के अलावा, कैम्प के दौरान माता-पिता, अभिभावकों और बच्चों को सक्रिय रूप से शामिल करने के लिए, रोमांचक सत्र और गतिविधियाँ भी निर्धारित हैं। उनमें पोषण, हाइड्रेशन, आग और सड़क सुरक्षा, मानसिक स्वास्थ्य, ग्राफिटी वॉल पेंटिंग, साहसिक खेल जोन, हेल्दी फ़ूड फेस्टिवल, पर्यावरण सस्टेनेबिलिटी संबंधी गतिविधियों आदि पर ज्ञान साझा करने वाले सत्र शामिल हैं. (नीचे भी पढ़ें)
समर कैंप का विवरण:
कैंप का समय:
बैडमिंटन और तैराकी के अलावा अन्य खेलों के लिए सुबह 6 बजे से 8 बजे तक
स्विमिंग – सुबह 8 बजे से 11 बजे तक और शाम 4:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक
बैडमिंटन- सुबह 08.00 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दोपहर 2 बजे से शाम 4 बजे तक
माता-पिता भी योग और जुंबा क्लासेज के लिए पंजीकरण करा सकते हैं.
जेआरडी टाटा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में 25 अप्रैल से रजिस्ट्रेशन शुरू हो चुका हैं.
रजिस्ट्रेशन का समय: सोमवार से शुक्रवार सुबह 09:30 से दोपहर 01:00 और दोपहर 02:30 से शाम 05:30 के बीच; शनिवार सुबह 09.30 से दोपहर 01.00 बजे के बीच जेआरडी टाटा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में। रजिस्ट्रेशन पहले आओ पहले पाओ के आधार पर किया जाएगा.












