जमशेदपुर : टाटा स्टील एडवेंचर फाउंडेशन (टीएएसएफ) की स्पोर्ट क्लाइम्बिंग अकादमी के खिलाड़ियों ने महाराष्ट्र के वाई और लोनावला में आयोजित एससीएफआई ओपन नेशनल स्पोर्ट क्लाइम्बिंग चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन किया. यह प्रतियोगिता स्पोर्ट क्लाइम्बिंग की दो प्रमुख विधाओं लीड और बोल्डर में विभिन्न आयु वर्गों के लिए आयोजित की गई थी. बारिश और आंधी के कारण स्पीड क्लाइम्बिंग इवेंट रद्द कर दिया गया. टीएएसएफ के प्रतिभाशाली खिलाड़ियों ने कुल 36 में से 21 पदक अपने नाम किए, जिनमें 8 स्वर्ण, 5 रजत और 8 कांस्य पदक शामिल हैं. टीएएसएफ टीम के साथ स्पोर्ट क्लाइम्बिंग अकादमी के कोच कुमार गौरव, मैनेजर शुवांश पात्रा, और प्रशिक्षक सुधा रानी महतो भी मौजूद थी. टीएएसएफ स्पोर्ट क्लाइम्बिंग अकादमी राष्ट्रीय स्तर की विभिन्न प्रतियोगिताओं में लगातार उत्कृष्ट प्रदर्शन करती आ रही है. (नीचे भी पढ़े)

पदक विजेताओं में किड्स बॉयज़ कैटेगोरी में पहला स्थान उमेश हांसदा, तीसरा रितविक टेम्बाड, किड्स गर्ल्स में तीसरा स्थान रायमुनी परैया, यूथ डी बॉयज़ में प्रथम स्थान ध्रुव महतो, तीसरा स्थान उत्तम हांसदा, यूथ डी गर्ल्स कैटेगोरी में दूसरा स्थान चंपा लमाय, यूथ सी बॉयज़ कैटेगोरी में पहला स्थान सुनील महतो, दूसरा स्थान सागर पात्रो, तीसरा स्थान शंकर सिंह कुन्टिया, यूथ सी गर्ल्स कैटेगोरी में प्रथम स्थान मनीषा हांसदा, यूथ बी गर्ल्स कैटेगोरी में सावित्री सामद, दूसरा स्थान मुस्कान बांद्रा, तीसरा स्थान नंदिनी सिंह, यूथ बी बॉयज़ कैटेगोरी में दूसरा स्थान सुदर्शन मुर्मू, तीसरा स्थान हरप्रीत सिंह यादव, यूथ ए बॉयज़ कैटेगोरी में पहला स्थान सुखलाल बोयपाई, तीसरा स्थान भोज बिरुआ, ओपन वुमेन्स कैटेगोरी में पहला स्थान अनिशा वर्मा, दूसरा स्थान किरण सिंह ठाकुर, ओपन मेन्स कैटेगोरी में पहला स्थान अमन वर्मा, तीसरा स्थान रोनित बांद्रा को मिला.




