
जमशेदपुर : टाटा स्टील ने मेडिकल सर्विसेज के महाप्रबंधक एयर मार्शल डॉ राजन चौधरी का कांट्रैक्ट 1 सितंबर 2020 तक पूरा होने जा रहा है. चार साल तक उन्होंने टीएमएच में सुधार के अलावा पूरे मेडिकल सर्विसेज के सुधार के लिए काफी लंबा औरबड़े काम किये है. इस कड़ी में हुए बदलाव असरदार भी है. उनके कार्यकाल के समाप्त होने के बाद टाटा स्टील ने जीएम मेडिकल सर्विसेज के तौर पर एयर वाइस मार्शल डॉ सुधीर राय को जीएम बना दिया है. 2 मार्च 2020 से उनका प दस्थापन किया गया है, जो सितंबर तक डॉ राजन चौधरी के साथ सारा कामकाज समझेंगे. इसको लेकर टाटा स्टील के एमडी ने सरकुलर जारी कर दिया है.

नये जीएम एयर वाइस मार्शल डॉ सुधीर राय आम्र्ड फोर्स मेडिकल कॉलेज पुणे से स्नातक की डिग्री हासिल करने के बाद आर्मी मेडिकल कार्फ में 1981 में ज्वाइन किया. इसके साथ ही उन्होंने मुंबई यूनिवर्सिटी से 1987 में एमएस जेनरल सर्जरी की पढ़ाई की और वैस्कुलर सर्जरी के लिए फेलोशिप निजाम इंसटीच्यूट ऑफ मेडिकल सर्विसेज हैदराबाद से पूरी की. वे दिल्ली के आर्मी अस्पताल में वास्कुलर सर्जरी के एचओडी और प्रोफेशर वास्कुलर सर्जरी के तौर पर काम कर रहे है. वे जम्मू कश्मी के श्रीनगर में 596 बेड के अस्पताल का संचालन कर चुके है. 2015 में उनको मेजर जेनरल की डिग्री इंडियन आर्मी में दी गयी थी और अंतिम बार वे सेना में हेडक्वार्टर ट्रेनिंग कमांड इंडियन एयरफोर्स बंगलोर में पदस्थापित किये गये थे. 39 साल की सेवा के बाद वे 30 नवंबर 2019 को सेना से रिटायर किये.







