
जमशेदपुर : रविवार सुबह लगभग 9:00 बजे गम्हरिया स्थित टाटा ग्रोथ शॉप (टीजीएस) में, संवेदक केसी नाथ के कर्मी बैरल ड्रम पर काम करते हुए, बेहोश हो गया था. उसके सहकर्मियों ने उसके चेहरे पर पानी छिड़का और वह जल्द ही होश में आ गया. उन्हें तुरंत एम्बुलेंस में टीएमएच सीसीयू में स्थानांतरित कर दिया गया. इस संबंध में प्रबंधन की ओर से देर शाम बयान जारी करते हुए बताया गया कि अब वह पूरी तरह से होश में हैं और अच्छी प्रतिक्रिया दे रहे हैं. एक जिम्मेदार कॉर्पोरेट के रूप में, टाटा स्टील अपने सभी हितधारकों की सुरक्षा और कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है.



