जमशेदपुर : टाटा स्टील की शत-प्रतिशत सब्सिडियरी वाली कंपनी टिनप्लेट कंपनी में नयी ब हाली निकाली गयी है. टिनप्लेट के वर्तमान या पूर्व कर्मचारियों के बच्चों के लिए यह बहाली निकाली गयी है. टेक्निकल ट्रेनी के तौर पर आइटीआइ में एक साल अप्रेंटिस करने राले की बहाली की जायेगी. ओवरहेड क्रेन ऑपरेशन, मेंटेनेंस, ऑपरेशन, प्लांट सर्विसेज, क्वालिटी एश्योरेंस विभाग में बहाली होगी. फिटर, इलेक्ट्रिशियन, टूल व डाइ मेकिंग व टर्नर और मैकेनिकल की बहाली होगी. इलेक्ट्रिकल, मैकेनिकल, ऑटोमोबाइल टूल व डाइ मेकिंग, मेटलर्जी, मैकाट्रानिक्स, इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिकल, इलेक्ट्रॉनिक्स में डिप्लोमा करने वालों की बहाली होगी. 40 साल की उम्रसीमा तय की गयी है. बहाल लोगों को 9500 रुपये प्रतिमाह और 15 हजार रुपये प्रतिमाह एक साल तक स्टाइपेंड दिया जायेगा. ग्रेजुएशन ऑनर्स करने वालों की भी बहाली निकाली गयी है. आवेदक को आइटीआइ और डिप्लोमा पास होना चाहिए. अंग्रेजी में मैट्रिक पास होना चाहिए. डिप्लोमा में कम से कम 50 फीसदी अंक हासिल होना जरूरी है. इंग्लिश में पास होना अनिवार्य है.



