
जमशेदपुर : टाटा स्टील की अनुषंगी इकाई टिस्को ग्रोथ शॉप (टीजीएस) के टिस्को मजदूर यूनियन से राकेश्वर पांडेय को एक झटके में बाहर कर देने के बाद माहौल गरमा गया है. इस मामले में नवनियुक्त अध्यक्ष शिवलखन सिंह ने माहौल गरमा दिया है. शिवलखन सिंह ने अपने समर्थकों के साथ कार्यक्रम करने के बाद मैनेजमेंट के अधिकारियों से भी मुलाकात की है और चुनाव की जानकारी दे दी है.
शिवलखन सिंह ने इस मामले में राकेश्वर पांडेय पर बड़ा हमला बोल दिया है और साफ तौर पर कहा है कि किसी भी हाल में अब राकेश्वर पांडेय की इंट्री. खुद शिवलखन सिंह के आवास पर भी मजदूरों का जत्था पहुंचकर नारेबाजी की और कहा कि अब राकेश्वर पांडेय को वे लोग बरदाश्त नहीं करेंगे. वैसे नियम कहता है कि अगर कोई बाहरी व्यक्ति को यूनियन में शामिल होना होता है तो को-ऑप्सन कराना होता है.
शिवलखन सिंह ने कहा है कि राकेश्वर पांडेय को को-ऑप्सन का प्रस्ताव लाया भी गया था, लेकिन राकेश्वर पांडेय को को-ऑप्सन करने से सारे लोगों ने विरोध कर दिया, जिस कारण उनको अध्यक्ष नहीं बनाया जा सकता है. वैसे खुद राकेश्वर पांडेय ने कहा है कि यह गलत तरीका अपनाया गया है और किसी तरह का कोई चुनावी प्रक्रिया अपनायी ही नहीं गयी है.
फिलहाल, यह मुद्दा यहीं नहीं रुकने वाला है. यह मुद्दा और गरमा सकता है. इसको लेकर राकेश्वर पांडेय ने भी पूरी ताकत लगा दी है. गौरतलब है कि इसी यूनियन से राकेश्वर पांडेय की जमशेदपुर और आसपास ट्रेड यूनियन की राजनीति की शुरुआत हुई थी और यहां के ही वे स्थायी कर्मचारी थे. एक फरवरी 2020 से वे रिटायर हो गये, जिसके बाद उनको यूनियन से बाहर का रास्ता दिखा दिया गया है.








