• Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy
Wednesday, November 11, 2026
23 °c
Jamshedpur
Sharp Bharat News
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
Sharp Bharat News
No Result
View All Result
Home खबर

tata steel tmh – टीएमएच में एक महिला मरीज मिली एच3एन2 की, पांच संदिग्ध की चल रही टेस्टिंग, टीएमएच के चिकित्सकों ने बताया-क्या है यह एच3एन2, कैसे बच सकते है इसके संक्रमण से, जानें क्या कहा टीएमएच के चिकित्सकों ने

April 30, 2026
in खबर
0
Share On FacebookShare on WhatsAppShare on TelegramShare on X

जमशेदपुर : टाटा मेन अस्पताल (टीएमएच) मे एक एच3एन2 इंफ्लूएंजा का मरीज आया है. वहीं, करीब पांच नये संदिग्ध मरीज आये है, जिसका सैंपल टेस्ट के लिए भेजा गया है. आरटीपीसीआर टेस्ट के जरिये ही इसका भी टेस्ट हो रहा है, जिस तरह कोरोना के मरीजों का टेस्ट होता था. लेकिन यह कोरोना जैसा घातक नहीं है, लेकिन सबको एच3एन2 जैसे इंफ्लूएंजा को लेकर भी सावधान रहने की जरूरत है. यह जानकारी टाटा स्टील के मेडिकल सर्विसेज के महाप्रबंधक (जीएम) डॉ सुधीर राय ने दी. उनके साथ मेडिसिन विभाग के एचओडी डॉ अशोक सुंदर भी मौजूद थे, जिन्होंने एच3 एन 2 की स्थिति, उसकी रोकथाम के बारे में ग्राउंड रियेलिटी बतायी. (नीचे भी पढ़ें)

ये दोनों शनिवार को वर्चुअल संवाददाता सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे. डॉ राय और डॉ सुंदर ने बताया कि टीएमएच में एच3एन2 के लिए वार्ड 8ए बनाया गया है. इसमें कुल 18 बेड है, जिसको दो भागों में बांटा गया है. उन्होंने बताया कि 6 दिन पूर्व साकची की एक महिला एच3एन2 से संक्रमित पायी गयी थी. उसका सैंपल टेस्ट किया गया, जिसमें वह पोजिटिव थी. लेकिन उसकी तबीयत पहले से ठीक है. इसकी उम्र 68 है, जिनको अब अस्पताल से छुट्टी दे दी गयी है. उन्होंने बताया कि सैंपल का टेस्टिंग चल रहा है. पांच संदिग्ध मरीज है, जिनका टेस्टिंग कराने के लिए सरकारी एजेंसियों को भेजा गया है. उसकी रिपोर्ट का इंतजार है. इसकी रिपोर्ट 48 घंटे बाद सरकार द्वारा जारी किया जाता है. वहीं मेडिसिन विभाग के एचओडी डॉ अशोक सुन्दर ने बताया कि यह बीमारी मौसमी फ्लू है और यह कोरोना से काफी अलग है. इसके लक्षण कोरोना की तरह के ही है, परंतु इसमें मृत्यु की संभावना काफी कम है. देशभर में अब तक केवल 451 मरीज ही इस एच3एन2 के पाए गये है, जिसमें केवल 9 लोगों की मौत हुई है. लेकिन झारखंड या जमशेदपुर में किसी की मौत नहीं हुई है. (नीचे भी पढ़ें)

डॉक्टर ने बताया कि यह इंफ्यूएंजा अप्रैल या मई अंत तक खत्म हो जायेगा, ऐसी उम्मीद है. उन्होंने बताया कि जो संक्रमित मरीज होते है, उनमें वायरस खत्म हो जाने के सात दिन बाद जबकि बच्चों को करीब 14 दिन तक निगरानी में रखा जाता है, उसके बाद छुट्टी दी जाती है, लेकिन अगर मरीज चाहे तो वह घर जा सकता है, लेकिन उसको लिखित तौर पर देना होगा कि वह अपनी मर्जी से जाना चाहता है. उन्होंने बताया कि एच3एन2 एक इंफ्लुएंजा है, जो एक व्यक्ति से दूसरे में फैलता है. यह तब फैलता है जब संक्रमित व्यक्ति दूसरे से बात करता है, खांसता है या छींकता है. दूषित सतह को छूने से या मुंह नाक को छूने से भी यह फैल सकता है. वहीं उन्होंने बताया कि इसके मरीजों को होम आइसोलेशन की सलाह दी जाती है. जो भी व्यक्ति एच3एन2 से संक्रमित होता है उन्हें टैमीफ्लू लेने की सलाह दी जाती है. वहीं संक्रमण वाले को 75 एमजी 5 दिनों तक खानी होगी. (नीचे भी पढ़ें)

दूसरी ओर, जो व्यक्ति संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में आये है उन्हें भी टैमीफ्लू लेने की सलाह दी जाती है. संपर्क में आने वाले व्यक्ति को टैमीफ्लू 10 दिनों तक 45 एमजी लेनी होगी. डॉ अशोक ने बताया कि इसमें संक्रमित मरीज जो निमोनिया, बुखार, खांसी, गले में खराश, बहती या भरी हुई नाक, शरीर में दर्द, सिरदर्द, थकान, दस्त के मरीज है, उनकी सैंपल लेकर लैब में जांच के लिए भेजी जाती है, जिसकी रिपोर्ट 48 घंटे बाद भेजा जाता है. इससे बुजुर्गों और उन लोगों को सावधान रहना चाहिए जो सांस संबंधित पुरानी बीमारी, हृदय की समस्या, किडनी के रोग से जूझ रहे हो. ऐसे लोगों को भीड़-भाड़ वाली जगह पर जाने से बचना चाहिए. इससे बचने के लिए लोगों को लगातार हाथों को साबुन और पानी से धोते रहे. बीमार लोगों के संपर्क में आने से बचे. छींकते या खांसते समय अपने मुंह या नाक को टिश्यू या कोहनी से ढक ले. भीड़-भाड़ वाले इलाके में जाने से बचे. बच्चे, बुजुर्ग और गर्भवती महिलाओं को सख्ती बरतने की सलाह दी जाती है. बाहर जाए तो मास्क जरूर पहने.

Team Sharp Bharat A

Team Sharp Bharat A

Related Posts

west singhbhum police awareness campaign-टेबो पुलिस ने अफीम खेती के खिलाफ चलाया जागरूकता अभियान,सार्वजनिक स्थानों पर जागरूकता संबंधी पोस्टर भी लगाए गए
खबर

west singhbhum police awareness campaign-टेबो पुलिस ने अफीम खेती के खिलाफ चलाया जागरूकता अभियान,सार्वजनिक स्थानों पर जागरूकता संबंधी पोस्टर भी लगाए गए

November 11, 2026
jamshedpur tribute meeting- स्वर्गीय निर्भय सिंह की स्मृति में श्रद्धांजलि सभा आयोजित,लोगों ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि
खबर

jamshedpur tribute meeting- स्वर्गीय निर्भय सिंह की स्मृति में श्रद्धांजलि सभा आयोजित,लोगों ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि

November 11, 2026
jamshedpur sonari gurudwara- गुरता गद्दी दिवस पर सोनारी गुरुद्वारा साहिब में सजा विशेष कीर्तन दरबार, धार्मिक समागम में श्रद्धा,सेवा व गुरवाणी का अनुपम संगम दिखा
खबर

jamshedpur sonari gurudwara- गुरता गद्दी दिवस पर सोनारी गुरुद्वारा साहिब में सजा विशेष कीर्तन दरबार, धार्मिक समागम में श्रद्धा,सेवा व गुरवाणी का अनुपम संगम दिखा

November 11, 2026
Next Post

Jamshedpur rural-चाकुलिया टाउन हॉल में आदिवासी सोशियो एजुकेशन व कल्चरल एसोसिएशन का दो दिवसीय सम्मेलन आयोजित, समाज विकास व संस्कृति संरक्षण पर विशेष चर्चा, देखें video

tata steel tmh future - टीएमएच में जल्द शुरू होगा बोन मैरो ट्रांस्प्लांट, एक छत के नीचे होगा डाइबिटीज का इलाज, जानें क्या क्या होने वाला है नया बदलाव

West singhbhum - चाईबासा में 501 कुण्डीय विश्वशान्ति वैदिक महायज्ञ और विहंगम योग 30 मार्च को

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Jamshedpur accident – टेल्को में तेज रफ्तार कार ने स्कूली ऑटो को मारी टक्कर, कई बच्चे घायल, कार चालक फरार

Jamshedpur accident – टेल्को में तेज रफ्तार कार ने स्कूली ऑटो को मारी टक्कर, कई बच्चे घायल, कार चालक फरार

by Team Sharp Bharat A
November 11, 2026

जमशेदपुर : जमशेदपुर के टेल्को थाना अंतर्गत रिंग रोड के पास बुधवार को एक तेज रफ्तार अनियंत्रित कार ने स्कूली...

Horoscope Know Your Day Wednesday 11th november 2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-बुधवार 11 नवंबर 2026

Horoscope Know Your Day Wednesday 11th november 2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-बुधवार 11 नवंबर 2026

by Team Sharp Bharat A
November 11, 2026

मेष राशिआज कार्य क्षेत्र में आपकी मेहनत और लगन के बदौलत काफी लाभ हो सकता है। आपके नाम का परचम...

Jamshedpur mgm patient body found : एमजीएम अस्पताल से लापता हुए मरीज का जवाहरनगर गोकुलनगर के पास मिला शव, परिजनों में मचा कोहराम, नशे का आदी था मृतक, इलाज के दौरान अस्पताल से निकलकर हुआ था लापता

Jamshedpur mgm patient body found : एमजीएम अस्पताल से लापता हुए मरीज का जवाहरनगर गोकुलनगर के पास मिला शव, परिजनों में मचा कोहराम, नशे का आदी था मृतक, इलाज के दौरान अस्पताल से निकलकर हुआ था लापता

by Team Sharp Bharat D
November 10, 2026

जमशेदपुर : मानगो के जवाहरनगर रोड नंबर 14 निवासी 55 वर्षीय सुखदेव शर्मा का शव सोमवार की रात एमजीएम थाना...

Jamshedpur rural boy achievement : जादूगोड़ा के 8 वर्षीय समृद्ध शर्मा ने खड़गपुर में संपन्न शतरंज टूर्नामेंट में जीता 19वां स्थान, यूसिल कर्मी के पुत्र की उपलब्धि से तुरामडीह का नाम किया रौशन

Jamshedpur rural boy achievement : जादूगोड़ा के 8 वर्षीय समृद्ध शर्मा ने खड़गपुर में संपन्न शतरंज टूर्नामेंट में जीता 19वां स्थान, यूसिल कर्मी के पुत्र की उपलब्धि से तुरामडीह का नाम किया रौशन

by Team Sharp Bharat D
November 10, 2026

जादूगोड़ा : जादूगोड़ा निवासी आठ वर्षीय समृद्ध शर्मा ने खड़गपुर में आयोजित तृतीय ओपन इंटरनेशनल स्टैंडर्ड  फाइड रेटिंग शतरंज टूर्नामेंट...

tata steel employees own house : टाटा स्टील के कर्मचारियों के अपने आवास को लेकर मैनेजमेंट का दो टूक, सीआरएम के जेडीसी में उठे सवाल का मैनेजमेंट ने दिया साफगोई से जवाब

tata steel employees own house : टाटा स्टील के कर्मचारियों के अपने आवास को लेकर मैनेजमेंट का दो टूक, सीआरएम के जेडीसी में उठे सवाल का मैनेजमेंट ने दिया साफगोई से जवाब

by Team Sharp Bharat K
November 10, 2026

जमशेदपुर : टाटा स्टील के कोल्ड रोलिंग मिल (सीआरएम) का वार्षिक जेडीसी का आयोजन किया गया. इस जेडीसी में मुख्य...

Jamshedpur child found near tatanagar station : टाटानगर स्टेशन रोड पर मिला मासूम बच्चा, सामाजिक कार्यकर्ताओं ने सुरक्षित पुलिस को सौंपा, देखें video

Jamshedpur child found near tatanagar station : टाटानगर स्टेशन रोड पर मिला मासूम बच्चा, सामाजिक कार्यकर्ताओं ने सुरक्षित पुलिस को सौंपा, देखें video

by Team Sharp Bharat D
November 10, 2026

जमशेदपुर : टाटानगर स्टेशन रोड के सामने सोमवार रात करीब 9:30 बजे एक मासूम बच्चा डरी-सहमी अवस्था में मिला. बच्चे...

Jamshedpur team psf foundation day : 11वीं वर्षगांठ पर सेवा कार्यों के जरिए मानव कल्याण को समर्पित रहेगा टीम पीएसएफ, दिवंगत विभूतियों को समर्पित कार्यक्रमों से दी जाएगी श्रद्धांजलि

Jamshedpur team psf foundation day : 11वीं वर्षगांठ पर सेवा कार्यों के जरिए मानव कल्याण को समर्पित रहेगा टीम पीएसएफ, दिवंगत विभूतियों को समर्पित कार्यक्रमों से दी जाएगी श्रद्धांजलि

by Team Sharp Bharat D
November 10, 2026

जमशेदपुर : झारखंड स्थापना दिवस के अवसर पर 15 नवंबर को टीम पीएसएफ (प्रतीक संघर्ष फाउंडेशन) अपनी 11वीं वर्षगांठ मनाने...

Jamshedpur chhath preparations : सी 2 तालाब में छठ पूजा की तैयारियों को लेकर सार्वजनिक छठ पूजा समिति की बैठक, सदस्यों को सौंपी गईं अहम जिम्मेवारियां

Jamshedpur chhath preparations : सी 2 तालाब में छठ पूजा की तैयारियों को लेकर सार्वजनिक छठ पूजा समिति की बैठक, सदस्यों को सौंपी गईं अहम जिम्मेवारियां

by Team Sharp Bharat D
November 10, 2026

जमशेदपुर : लोक आस्था के महापर्व छठ को लेकर सी2 तालाब सार्वजनिक छठ पूजा समिति की ओर से बैठक का...

झारखंड का विश्वसनीय न्यूज़ डिजिटल प्लेटफॉर्म। राजनीति से लेकर ज़मीनी मुद्दों तक, हर अपडेट सबसे तेज़ सिर्फ शार्प भारत पर।

Recent Posts

Jamshedpur accident – टेल्को में तेज रफ्तार कार ने स्कूली ऑटो को मारी टक्कर, कई बच्चे घायल, कार चालक फरार

Jamshedpur mgm patient body found : एमजीएम अस्पताल से लापता हुए मरीज का जवाहरनगर गोकुलनगर के पास मिला शव, परिजनों में मचा कोहराम, नशे का आदी था मृतक, इलाज के दौरान अस्पताल से निकलकर हुआ था लापता

Jamshedpur rural boy achievement : जादूगोड़ा के 8 वर्षीय समृद्ध शर्मा ने खड़गपुर में संपन्न शतरंज टूर्नामेंट में जीता 19वां स्थान, यूसिल कर्मी के पुत्र की उपलब्धि से तुरामडीह का नाम किया रौशन

tata steel employees own house : टाटा स्टील के कर्मचारियों के अपने आवास को लेकर मैनेजमेंट का दो टूक, सीआरएम के जेडीसी में उठे सवाल का मैनेजमेंट ने दिया साफगोई से जवाब

Jamshedpur child found near tatanagar station : टाटानगर स्टेशन रोड पर मिला मासूम बच्चा, सामाजिक कार्यकर्ताओं ने सुरक्षित पुलिस को सौंपा, देखें video

Jamshedpur team psf foundation day : 11वीं वर्षगांठ पर सेवा कार्यों के जरिए मानव कल्याण को समर्पित रहेगा टीम पीएसएफ, दिवंगत विभूतियों को समर्पित कार्यक्रमों से दी जाएगी श्रद्धांजलि

Whatsapp
Follow our WhatsApp Channel for Live Updates!
  • Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy

Copyright© 2026 Sharp Bharat News

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल

© 2026 Sharp Bharat News