जमशेदपुर : टाटा स्टील के ट्रेड अप्रेंटिस में बिहार और यूपी वालों को नहीं लेने को लेकर दिये गये झामुमो के विधायकों के मामले ने नया तूल पकड़ लिया है. झामुमो के विधायकों के इस बयान का विरोध ब्राह्मण नेता और आजसू के प्रवक्ता अप्पू तिवारी ने किया था और घोषणा की थी कि वे लोग शहर में इस तरह के विधायकों को घुसने नहीं देंगे. इसको लेकर करारा जवाब दिया गया था. अब झामुमो इसको लेकर आगे आया है. झामुमो के नगर अध्यक्ष बबन राय ने कहा है कि आजसू के कुछ टूटपुंजिया नेता इस तरह का बयान दे रहे है. उनको मालूम नहीं है कि झामुमो के कार्यकर्ता से वे नहीं भिड़ सकते है. विधायक तो बड़ी चीज है. उन्होंने कहा कि अगर हिम्मत है तो वे एक कार्यकर्ता से ही भिड़कर दिखा दें.





