
जमशेदपुर : जमशेदपुर में बुधवार को राहत भरी खबर फिर मिली. बुधवार को एक भी कोरोना मरीज जांच में नहीं पाया गया. जमशेदपुर में कुल 6,450 लोगो की जांच भी हुई. बुधवार को 1 कोरोना मरीज संक्रमणमुक्त हुआ वहीं किसी की मौत नहीं हुई है. अब जिले में एक्टिव 21 मरीज है. जमशेदपुर का रिकवरी रेट 97.92 प्रतिशत है. अब तक जिले में 51,804 लोगो को कोरोना हुआ है, जबकि 50,726 लोग कोरोना मुक्त हुए है. वहीं 1057 लोगो की कोरोना से मौत भी हुई है. इस बीच कोरोना टीकाकरण अभियान के तहत बुधवार को 8985 लोगो को कोरोना टीका का पहला डोज लगा है, वहीं लोगो 4088 को कोरोना टीका का दूसरा डोज दिया गया है. अब तक जिले में कुल 6,96,691 लोगो को कोरोना टीका का पहला डोज लगा है, वहीं 250326 कोरोना का दूसरा डोज लगा है.






