
जमशेदपुर : टाटा स्टील के ट्रेड अप्रेंटिस (टी.ए.) 2000 मिलेनियम बैच ने अपने 25 वर्षों के सिल्वर जुबिली पुनर्मिलन समारोह का आयोजन हर्षोल्लास और अपार उत्साह के साथ जमशेदपुर के कदमा प्रकृति विहार क्लब हाउस में किया. साल 2000 में प्रशिक्षण के रूप में साथ शुरू की गई यह यात्रा आज 25 वर्षों के सुनहरे पड़ाव तक पहुंच चुकी है. इस अवसर पर विभिन्न विभागों में कार्यरत साथियों ने एक बार फिर एक मंच पर मिलकर पुराने दिनों की यादें ताज़ा कीं और अपने अनुभव साझा किए. इस कार्यक्रम के मुख्य आयोजक डॉ. मदन शर्मा रहे, जिनके नेतृत्व में पूरे आयोजन को सफलतापूर्वक संपन्न किया गया. आयोजन टीम में अनिल प्रसाद, अविनाश सिंह, अजय कुमार, मारुति नंदन पांडेय तथा अन्य सभी बैचमेट्स का विशेष सहयोग रहा, जिनके प्रयासों से यह पुनर्मिलन एक यादगार अवसर बन गया. इस पुनर्मिलन में टाटा वर्कर्स यूनियन के उपाध्यक्ष संजय सिंह एवं सहायक सचिव अजय कुमार की जोड़ी भी विशेष रूप से उपस्थित रही. (नीचे देखे पूरी खबर)
दोनों ने अपने अप्रेंटिस दिनों को याद करते हुए साथियों को एकता, मित्रता और निरंतर सीखने का संदेश दिया. कार्यक्रम में आपसी स्नेह, हंसी-खुशी और भावनाओं का अद्भुत संगम देखने को मिला. सभी ने अपने प्रशिक्षकों और वरिष्ठों को याद करते हुए उनके मार्गदर्शन और सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया. सांस्कृतिक कार्यक्रमों, स्मृतिचिह्न वितरण और आत्मीय संबोधनों से सजा यह आयोजन पूरी तरह मिलन और उत्सव की भावना से परिपूर्ण रहा. आयोजकों ने इस मिलन को आपसी भाईचारे और पेशेवर विकास की मिसाल बताया. कार्यक्रम का समापन इस भावपूर्ण संदेश के साथ हुआ —“रिकनेक्ट. रीमिनिस. सेलिब्रेट.”(फिर जुड़ें, यादें ताज़ा करे, जश्न मनाएँ).




