जमशेदपुर : टाटा स्टील में आइएल 3 स्तर के अधिकारियों का तबादला किया है. इसके तहत हेड प्लानिंग प्रोजेक्ट रॉ मैटेरियल मयंक अग्रवाल को लुधियाना प्रोजेक्ट का भी प्रभार दे दिया गया है. उनका पदनाम हेड प्लानिंग प्रोजेक्ट रॉ मैटेरियल व लुधियाना कर दिया गया है. इसी तरह टिस्कॉन के रिटेल आरएसएम रेस्ट के हेड सेल्स चंदन कुमार दास का तबादला कर दिया गया है. उनको हेड मार्केटिंग टिस्कॉन रिटेल बनाया गया है. 8 मई से मनीष कुमार श्रीवास्तव को टाटा स्टील के स्पेशल इकॉनॉमिक जोन लिमिटेड के चीफ फाइनांसियल ऑफिसर बनाया गया है. (नीचे भी पढ़ें)
1 जून से संतोष कुमार प्रसाद को हेड हब व सैटेलाइट यूनिट साउथ बनाया गया है. संतोष हेड सेल्स प्लानिंग डाउन स्ट्रीम प्रोडक्ट के तौर पर काम कर रहे थे. इसी रह हेड प्रोजेक्ट व कंस्ट्र्क्शन ओएमक्यू नोवामुंडी सूर्यप्रकाश नागवंशी को एफएएमडी बामनीपाल ओएंडएम भेजा गया है. वे आइएल 3 स्तर के अधिकारी के तौर पर अपना काम करते रेंगे और चीफ ऑपरेशन फेरोक्राम को रिपोर्ट करेंगे जबकि वे बामनीपाल प्लांट से ही कामकाज देखेंगे.



