जमशेदपुर : टाटा स्टील की वीपी एचआरएम अतरई सान्याल के स्तर पर कई बदलाव किये गये है. एक जून से यह बदलाव को प्रभावी किया गया है. इसके तहत . कंपनी के हेड, एचआरबीपी साहिबाबाद कानु अग्रवाल का स्थानांतरण लुधियाना में कर दिया गया है. अब वे हेड, एचआरबीपी, न्यू प्रोजेक्ट्स के रूप में काम करेंगे. हेड, एचआरबीपी, एनएमबी चंदन कुमार मिश्रा का स्थानांतरण हेड, एचआरबीपी साहिबाबाद के पद पर कर दिया गया है. (नीचे भी पढ़े)
टाटा स्टील के हेड, एचआरएम, आईआर एंड रिवार्ड्स उत्कर्ष भारद्वाज का स्थानांतरण ओडिशा कर दिया गया है. वे जाजपुर से काम करेंगे और चीफ, आईआर एंड रिवार्ड्स को रिपोर्ट करेंगे. हेड, एचआरबीपी (कमर्शियल) शिल्पी शिवांगी का स्थानांतरण टाटा स्टील के हेड, एचआरएम, आईआर एंड रिवार्ड्स (एनओपीआर) पद पर कर दिया गया है. वे जमशेदपुर से काम करेंगी. साथ ही वह कंपनी के वायर डिविजन का काम भी पहले की तरह देखेंगी.












