
जमशेदपुर : टाटा स्टील के कोक प्लान्ट के पूर्व कमिटी मेम्बर पीके सिंह सेवानिवृत्त हुए. उन्हें उनके विभाग के कर्मचारियों और कमिटी मेम्बरों ने भावभीनी विदाई दी. उन्हें सभी विभागीय कर्मचारियों और कमिटी मेम्बर साथ में लेकर कंपनी के मेन गेट पर आए, जहां कई अन्य विभागों के कमिटी मेम्बर और कर्मचारियों ने उनका स्वागत किया. वहां से गाजे बाजे के साथ सभी उनके आवास पर गए. उनके आवास पर उनके परिवार के सदस्यों और इष्ट मित्रों ने उनका स्वागत किया. पीके सिंह 1978 बैच के ट्रेड अपरेंटिस हैं. वे कोक प्लांट के लगातार चार टर्म कमिटी मेम्बर रहे. विगत चुनाव में वे चुनाव पदाधिकारी के पद पर निर्वाचित हुए और 2021 के टाटा वर्कर्स यूनियन के चुनाव में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई. कार्यक्रम में मुख्य रूप से पूर्व डिप्टी प्रेसिडेंट अरविंद पाण्डेय, पूर्व उपाध्यक्ष अरुण कुमार सिंह, आरसी झा, आरके सिंह, शशि भूषण पिंगुआ, संजय पाण्डेय, डीआर रजक, यूके झा, बिनोद कुमार, पीआर सिंह, गुलाब यादव, आशुतोष सिन्हा समेत सैकड़ों कर्मचारी उपस्थित थे.






