जमशेदपुर : टाटा स्टील यूआईएसएल यूनियन के होने वाले चुनाव को लेकर विपक्ष भी हमलावर है. इसको यूनियन के पूर्व महामंत्री एसएल दास ने भी अध्यक्ष रघुनाथ पांडेय पर हमला बोला है. यूनियन के पूर्व महामंत्री एसएल दास ने कहा है कि अगर निष्पक्ष चुनाव हुआ तो रघुनाथ पाण्डेय का हारना तय है. उनके तीनों चहेते धांधली करके चुनाव जिताने में माहिर है. इसलिए इनको हर एक बार चुनाव पदाधिकारी बनाया जाता है. रघुनाथ पाण्डेय के खिलाफ जो जाता है उसको मेनेजमेंट का सहारा लेकर या तो नौकरी से बर्खास्त करा दिया जाता है या उसका ट्रांसफर करा दिया जाता है अथवा उसके पीछे मैनेजमेंट का आदमी लगा दिया जाता है और इस तरह डराकर चुनाव जीत लिया जाता है. वैसे भी कर्मचारी उनसे भयभीत रहता है.












