जमशेदपुर : टाटा स्टील की अधीकृत यूनियन टाटा वर्कर्स यूनियन के आंतरिक कर्मचारियों का बोनस का फैसला गुरुवार को हो गया. कर्मचारियों को इस साल 17.5 फीसदी बोनस मिलेगा. यूनियन के कांफ्रेंस हॉल में टाटा वर्कर्स यूनियन के महामंत्री सतीश कुमार सिंह, डिप्टी प्रेसिडेंट शैलेश कुमार सिंह, कोषाध्यक्ष अमोद कुमार दुबे ने यूनियन के अध्यक्ष संजीव कुमार चौधरी टुन्नु से टेलीफोनिक बात कर उनकी स्वीकृति ली. चूंकि, अध्यक्ष संजीव कुमार चौधरी शहर से बाहर हैं, इस कारण उनसे सहमति ली गयी. इसके बाद टाटा वर्कर्स यूनियन के कर्मचारियों के लिए बोनस की घोषणा यूनियन के सभी कर्मचारियों के समक्ष की गयी. इस बैठक में यूनियन के सहायक सचिव नितेश राज भी उपस्थित थे. (नीचे भी पढ़ें)
इस वर्ष टाटा वर्कर्स यूनियन के कर्मचारियों को 17.5 फीसदी बोनस दिया जा रहा है. इस बोनस से यूनियन के 28 कर्मचारी लाभान्वित हुए है. इन कर्मचारियों के बीच कुल 13,60,000 रुपये का वितरण बोनस के मद में वितरित किया जाएगा. इस वर्ष बोनस की अधिकतम राशि 68,451.60 रुपये और न्यूनतम राशि 45,246.93 रुपये है. 01 अक्टूबर तक उनके बैंक खातों में बोनस की राशि चला जाएगा. (नीचे भी पढ़ें)
इस अवसर पर टाटा वर्कर्स यूनियन के सभी कर्मचारियों ने अपने अध्यक्ष संजीव कुमार चौधरी टुन्नु, महासचिव सतीश कुमार सिंह, डिप्टी प्रेसिडेंट शैलेश कुमार सिंह, कोषाध्यक्ष अमोद कुमार दुबे, सहायक सचिव नितेश राज के साथ साथ यूनियन के सभी पदाधिकारियों को बोनस के लिए धन्यवाद दिया. पिछले साल यूनियन के कर्मचारियों को 18.5 फीसदी बोनस दिया गया था. पिछले साल बोनस के मद में कुल राशि 12,47,994.44 बांटी गयी थी.




